फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ... so four ballot papers will have to be stamped

...तो चार बैलेट पेपर पर लगानी होगी मोहर

Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
... so four ballot papers will have to be stamped
शामली। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जनपद में भी प्रशासन अपनी तैयारी पूरी करने में जुटा है। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत के चारों पदों के लिए एक साथ चुनाव होने की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो मतदाताओं को चार तरह के मतपत्रों पर मोहर लगानी होगी।
विज्ञापन

जिले की 230 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होने हैं। इस बार चारों पदों के लिए एक साथ चुनाव होने की संभावना है। मतदान के दौरान मतदाताओं को अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग मतपत्र दिए जाएंगे। इसलिए मतदाताओं को चार मतपत्र मिलेंगे। जिले को अलग-अलग पदों के लिए मत पत्र प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों की संख्या के अनुुसार मतपत्रों में कटिंग कर उन्हें संबंधित बूथों पर भेेजा जाएगा। प्रत्येक पद के लिए मतपत्रों का रंग अलग-अलग है। ग्राम प्रधान पद के लिए चार, छह, नौ, 12, 18, 27 और 36 चुनाव चिह्न वाले मत पत्र मिले हैं, जबकि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए चार, छह, नौ, 12, 18, 27 और 36 चुनाव चिह्न वाले। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चार, छह, नौ, 12 और 18 चुनाव चिह्न वाले मत पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जिले को प्राप्त हुए मतपत्रों का विवरण
पद का नाम --- मतपत्र का रंग मिले मतपत्र
ग्राम प्रधान - हरा 798300
ग्राम पंचायत सदस्य - सफेद 799800
जिपं सदस्य - गुलाबी 796400
क्षेत्र पंचायत सदस्य - नीला 799800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed