फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SNCU ready, waiting for doctors appointment

एसएनसीयू तैयार, चिकित्सकों नियुक्ति का इंतजार

Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
SNCU ready, waiting for doctors appointment
शामली। सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव व उपचार के लिए नवजात बच्चों को सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) की जरूरत ज्यादा होती है, लेकिन जिला अस्पताल में एक साल पहले तैयार की गई एसएनसीयू चिकित्सकों की कमी के कारण शुरू नहीं हो पाई है। एसएनसीयू को बाल रोग विशेषज्ञ और प्रसव सुविधा चालू करने के लिए महिला चिकित्सक की नियुक्ति का इंतजार है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे मुंडेट गांव के निकट नवनिर्मित जिला अस्पताल में करीब एक साल पहले नवजात बच्चों को ठंड से बचाव और उपचार के लिए 14 बच्चों की सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट बनाई गई थी। इसमें बच्चों को उचित तापमान पर रखने के लिए 14 रेडियंट वार्मर और पीलिया से पीड़ित बच्चों के लिए फोटो थेरेपी की छह मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही प्रसूता के लिए 14 बेड का मदर केयर वार्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ और महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होने से एसएनसीयू चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि सर्दी के मौसम में नवजात बच्चों को हाइपोथरमिया यानी शरीर का तापमान कम होने का खतरा रहता है। ऐसे बच्चों को एसएनसीयू में रखा जाता है। बाल रोग विशेषज्ञ न मिलने के कारण एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण प्रसव सुविधा भी शुरू नहीं हो पा रही है। एसएनसीयू चालू न होने के कारण नवजात बच्चों को उपचार व देखभाल के लिए मुजफ्फरनगर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शासन व जिला स्तर पर कई बार भेजी जा चुकी मांग
शामली। सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल के लिए शासन स्तर से 12 महिला चिकित्सक, 22 पुरुष चिकित्सक और 66 पैरामेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत हैं, जिनमें शासन स्तर से हाल ही में मात्र एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आसिफ की नियुक्ति हुई है, लेकिन उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया है। जिला स्तर से उन्हें दो चिकित्सक और दो संविदा चिकित्सक और आठ फार्मासिस्ट मिले हैं। पिछले करीब एक साल के अंदर शासन और जिला स्तर पर छह से अधिक बार चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की जा चुकी है। पिछले माह कलक्ट्रेट में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग उठाई गई थी। अब फिर डीएम के माध्यम से शासन को पत्र भिजवाने की तैयारी की गई है।
------
ऐसे नवजात बच्चों को एसएनसीयू की जरूरत
- वजन कम होना।
- शरीर का तापमान कम होना।
- ऑक्सीजन की जरूरत होना।
- किसी भी तरह का संक्रमण होना।
-----
जिला अस्पताल में स्वीकृत पद
महिला चिकित्सक : 12
पुरुष चिकित्सक : 22
पैरा मेडिकल स्टाफ : 66
---
जिला अस्पताल में मौजूद स्टाफ
सीएमएस - एक
चिकित्सक - दो
संविदा चिकित्सक - दो
फार्मासिस्ट - आठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed