फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smuggler arrested with hashish

अंतरराज्यीय चरस तस्कर को किया गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with hashish
कैराना पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्कर - फोटो : SHAMLI
चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय चरस तस्कर को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ पंजीठ चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक वापस मोड़कर पंजीठ गांव की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करके कुछ दूरी पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम चरस व बिना नंबर प्लेट की एक मोटर साइकिल बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश निवासी ग्राम तीतरवाड़ा थाना कैराना बताया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि चरस तस्कर ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह इसे बाहर से लेकर आता है और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पुड़िया बनाकर अपने गांव व अन्य गांवों में बेचता है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed