{"_id":"69fce1cc6b22ffed2106ab98","slug":"smack-is-being-sold-in-large-quantities-using-code-words-of-25-paise-and-18-paise-shamli-news-c-26-1-sal1002-164934-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चवन्नी और अठन्नी के कोड वर्ड पर खूब बिक रही स्मैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चवन्नी और अठन्नी के कोड वर्ड पर खूब बिक रही स्मैक
Fri, 08 May 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 08 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्टिंग...युवक द्वारा दिखाई गई स्मैक की पुड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के साथ ही बनत क्षेत्र में स्मैक, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री जारी है। स्मैक की बिक्री के लिए तस्करों ने चवन्नी, अठन्नी, माधुरी, रामभतेरी जैसे कोड वर्ड तैयार कर रखे हैं, जिन्हें बोलते ही 500 से 1000 रुपये या उससे अधिक में नशा उपलब्ध करा दिया जाता है।
n स्थान : दिल्ली रोड, पेट्रोल पंप के पास
संवाददाता : भाई, नशा (स्मैक) मिल जाएगी क्या?
युवक : मिल जाएगी, 200 रुपये की पुड़िया मिलेगी, स्मैकर मुझे ही देगा, तुम्हें नहीं। 50 रुपये मुझे अलग से देने होंगे।
n स्थान : बनत गांव
संवाददाता : भाई स्मैक चाहिए?
युवक : कहां से हो?
संवाददाता : लिसाढ़ से हूं।
युवक : चवन्नी (500 रुपये) या अठन्नी (1000) की मिलेगी।
संवाददाता : 100 की चाहिए।
युवक : 100 में नहीं मिलेगी, दूसरी गली में मिल जाएगी।
n स्थान : काजीवाड़ा क्षेत्र
संवाददाता : शराब की बोतल कितने की मिलेगी?
युवक : 80 रुपये की।
संवाददाता : पुलिस की कोई दिक्कत तो नहीं?
युवक : कोई दिक्कत नहीं।