फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Slow pace of wheat procurement at the centres, the condition of the centres is also bad, centre in-charges were found missing

Shamli News: खरीद केंद्रों पर गेहूं की सुस्त चाल, केंद्रों का भी बुरा हाल, केंद्र प्रभारी मिले नदारद

Tue, 08 Apr 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of wheat procurement at the centres, the condition of the centres is also bad, centre in-charges were found missing
शामली की नवीन मंड़ी में खाली पड़ा गेंहू क्रय केंद्र । संवाद
शामली। इस बार गेहूं खरीद केंद्र एक मार्च से ही खोल दिए गए थे, लेकिन अभी तक भी केंद्रों पर गेहूं की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। अभी तक केवल दो केंद्रों पर ही 143 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। सोमवार को खरीद केंद्रों की पड़ताल की तो केंद्र प्रभारी केंद्रों से नदारद मिले। वहीं केंद्रों पर अभी तक भी ठंडे पानी व अन्य व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। नजारा कुछ इस तरह का मिला...
विज्ञापन

- स्थान : शामली मंडी गेहूं खरीद केंद्र, समय: 12.29 बजे
शामली मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र एक पर पहुंचे तो, केंद्र प्रभारी वहां से नदारद मिले। न तो कांटे चालू थे और न ही वहां किसानों के लिए कोई ठंडे पानी की व्यवस्था मिली। कांटे पर भी धूल जमी हुई मिली। मौके पर मिले कर्मचारी ने बताया कि अभी तक केंद्र पर गेहूं की खरीदारी नहीं हुई है। वह 15 मार्च से बराबर आ रहा है।
विज्ञापन

- स्थान : शामली मंडी गेहूं खरीद केंद्र - दो, समय: 12.32 बजे
मंडी स्थित खरीद केंद्र नंबर दो पर भी केंद्र प्रभारी ओमबीर सिंह केंद्र से नदारद मिले। कुर्सी खाली पड़ी थी, न ही पानी की उचित व्यवस्था मिली और ना ही केंद्र पर गेहूं भरने के लिए कोई बारदाना रखा मिला। केंद्र मिले युवक ओमसिंह ने बताया कि उनकी तबियत खराब होने के कारण वह डॉक्टर के पास गए हैं। अभी तक केंद्र पर गेहूं नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्थान : शामली मंडी गेंहू खरीद केंद्र तीन, समय: दोपहर 12.39 बजे
केंद्र का आधा शटर बंद मिला। केंद्र प्रभारी चांदवीर मलिक बराबर की दुकान पर बैठे मिले। केंद्र पर पानी का कैंपर रखा मिला। केंद्र प्रभारी ने बताया कि केंद्र पर दो दिन तक गेहूं की खरीद हुई है। केंद्र पर अभी तक केवल 118 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
- स्थान : ऊन ग्रामीण सहकारी समिति, समय : दोपहर 1 बजे।
खरीद केंद्र पर प्रभारी शोभित कुमार मिले। उन्होंने बताया कि अब से पहले कोई खरीद नहीं हुई थी। आज केवल 25 क्विंटल की खरीद हुई है। क्षेत्र में गेहूं कटाई अभी धीमी है। एक दो दिन बाद बढ़ने की उम्मीद है। अब तक 117 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। क्रय केंद्र पर बैठने की, छाया की व पानी की व्यवस्था है। समिति पर रंगाना फार्म से आए किसान कुलवंत सिंह ने बताया कि बाकी गेंहू कटाई के बाद लाएंगे।
- स्थान: कांधला सहकारी समिति, समय : दोपहर 2 बजे।
केंद्र पर प्रभारी विनय चौहान मिले। प्रभारी ने बताया कि अभी तक केंद्र पर कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है। केंद्र पर गर्मी से बचने के लिए छाया की कोई व्यवस्था नहीं मिली। तौल केंद्र के पास गंदगी पाई गई।
- स्थान : कैराना गेहूं खरीद केंद्र ,समय : दोपहर 2.15 बजे।
गेहूं क्रय केंद्र पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुनीता राणा मौजूद थीं। गेहूं को बारिश से बचाने के लिए पक्का गोदाम बना हुआ मिला। गोदाम के अंदर ही दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पंखा, झरना और पावर डस्टर मशीन मौजूद थी। मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने बताया कि 17 मार्च से गेहूं खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक कोई भी किसान यहां पर गेहूं बेचने के लिए नहीं आया है।

....कटाई चल रही है। खरीद केंद्रों पर किसान कम संख्या में आ रहे हैं। लापरवाही बरतने वालों की जांच कराई जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है। - प्रज्ञा शर्मा, जिला विपणन अधिकारी

शामली  की नवीन  मंड़ी में खाली पड़ा  गेंहू क्रय केंद्र । संवाद

शामली की नवीन मंड़ी में खाली पड़ा गेंहू क्रय केंद्र । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed