फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Slot is already full, how to register online

स्लाट पहले से ही फुल, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे हो

Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Slot is already full, how to register online
स्लाट पहले से ही फुल, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे हो
विज्ञापन

शामली। सरकार ने 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोरोनारोधी टीका एक जून से लगाए जाने की गाइड लाइन जारी की है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, लेकिन स्लाट फुल होने पर रजिस्ट्रेशन करने में समस्या बन रही है।
जिले में अभी तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं। अब सरकार एक जून से 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीके लगाने की गाइड लाइन जारी की है। इसके लिए शर्त यह है कि उन्हें पहले से जनसेवा केंद्र या अपने मोबाइल से ऑनलाइन कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन होने पर उस व्यक्ति को वैक्सीन लगने की तिथि और सेंटर की लोकेशन आदि जानकारी दी जाती है। इस उम्र वर्ग के लोगों ने कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है, लेकिन समस्या यह है कि जल्द ही स्लाट फुल बता दिया जाता है, या साइट व्यस्त बताई जाती है। जिससे रजिस्ट्रेशन कराने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

बड़ा बाजार निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह सुबह एप पर रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश की, लेकिन स्लाट फुल बता दिया। माजरा रोड निवासी रवि ने बताया कि वह वैक्सीन के लिए मोबाइल से अपना रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश की, पहले रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ, फिर स्लाट फुल हो गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि एक जून से 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीनेशन शुरू होने की जानकारी अन्य माध्यमों से मिली है, लेकिन शासन स्तर से अधिकारिक तौर पर अभी दिशा निर्देश नहीं आए हैं। जैसे ही शासन से दिशा निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। जिले में अभी तक कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया गया, इसकी अभी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed