{"_id":"5b7db4ab42c792462f5e9d9f","slug":"sleep-of-the-health-department-broke-it-was-awake","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य महकमे की नींद टूटी, आस जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य महकमे की नींद टूटी, आस जगी
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
health camp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कमालपुर गांव में जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। सीएमओ राजकुमार के निर्देश पर ऊन सीएचसी से डाक्टरों की टीम तथा शामली जिला अस्पताल से एक टीम बनाकर गांव कमालपुर में भेजी गई। टीम ने गांव में जाकर प्राइमरी स्कूल में कैंप किया।
उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में एनाउंसमेंट कराया गया कि यदि कोई बीमार हो या फिर किसी ने यह शराब पी हो और अस्वस्थ महसूस कर रहा हो तो वह कैंप में आकर अपनी जांच कराए। ऊन सीएचसी की टीम में डॉ. तरुण चौधरी, डॉ. शशिकांत, डॉ. जसवीर मलिक और वार्ड ब्वॉय सोमपाल रहे।
जबकि जिला से भेजी गई टीम में डाक्टर रमेश चंद्रा, फार्मेसिस्ट संजीव शर्मा सहित तीन लोग मौजूद रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में दो एंबुलेंस फिलहाल लगाई है, ताकि यदि कोई ओर केस सामने आता है तो तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उसको अस्पताल भेजा जाए। उधर, सीएमओ ने गांव में जाकर स्वास्थ्य कैंप को देखा और उसके बाद वह करनाल में पहुंचे। उन्होंने वहां प्राइवेट अस्पताल में भर्ती लोगों से बात की तथा जानकारी हासिल की। गांव कमालपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम से उन्होंने कहा कि गांव में अस्थाई कैंप किया जाए और कैंप में आने वाले मरीजों का उपचार किया जाए।