फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sleep in eyes, blisters in feet ... but the journey continues

आंखों में नींद, पैरों में छाले... पर जारी है सफर

Fri, 15 May 2020 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sleep in eyes, blisters in feet ... but the journey continues
शामली बस स्टेंड पर श्रमिकों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : SHAMLI
आंखों में नींद, पैरों में छाले... पर जारी है सफर
विज्ञापन

रोहित अग्रवाल
शामली। लॉकडाउन में काम बंद हुआ तो प्रवासी श्रमिकों की जमा पूंजी भी ज्यादा दिन नहीं चली। कुछ दिन परिचितों ने मदद की, लेकिन फिर हाथ खींच लिए। मकान मालिक किराया मांगने लगा तो गांव लौटने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा। सामान बांधा और पैदल ही सैकड़ों मील दूर अपने गांव केे निकल गए। गर्मी की वजह से रात भर चलते थे। पैरों में सूजन भी आ गई। रास्ते में गांव वालों की मदद, गुरुद्वारों के लंगर और मंदिरों के भंडारों के सहारे उम्मीदों के सफर पर चंडीगढ़, मोहाली से शामली तक पहुंचे। पेश है प्रवासी श्रमिकों से बातचीत की रिपोर्ट -
- रोशनी के पैर में आई सूजन, छाले पडे़
उन्नाव के बांगर गांव निवासी हरिशचंद्र का परिवार पंचकुला में बेलदारी करता था। लॉकडाउन के बाद काम छिना तो रोटी के लाले पड़ गए। चार दिन पहले पैदल ही पूरा परिवार निकल गया। रास्ते में पत्नी रोशनी की चप्पल टूट गई। हरिशचंद्र और रोशनी ने एक दूसरे की चप्पल बदलकर पहनीं। रोशनी के पैरों में छाले पड़ गए और सूजन आ गई। मगर उम्मीदों का सफर जारी है।
विज्ञापन

- बच्चा पूछता रहा, बस कब आएगी
बांगर निवासी हरिशचंद्र बस स्टैंड पर जब बस के बारे में जानकारी करने गया। तो बेटा राजा अपनी मां रोशनी से पूछता रहा कि मम्मी बस कब आएगी। मां दिलासा देती रही, बेटा तेरे पापा पता करने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बस अड्डे पर पहुंचते ही सो गए मां-बेटे
चंदौसी (मुरादाबाद) निवासी रजनी पत्नी किरणपाल अपनी बेटी रोशनी, आसमी, दिलखुश और बेटे गोलू के साथ पैदल चलकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। परिवार इतना थका था कि वहां पहुंचते बेटा सो गया। मां ने दुपट्टे के पल्लू से हवा झलनी शुरू कर दी, सफर की थकावट से उसकी भी आंख लग र्गई। बेटियों ने बताया कि मोहाली में पूरा परिवार मजदूरी करता था।
- मंदिर-गुरुद्वारों के सहारे भरा पेट
मुरादाबाद के पालमपुर निवासी सुरेश का परिवार मोहाली के सुहाना रोड पर फैक्टरी में काम करता था। काम बंद हुआ। कुछ दिन जमा पूंजी से काम चला। चार दिन सामान उठाकर पैदल ही घर के लिए निकल गए। रास्ते में कुछ गांव वाले रोटी खिलाते थे, गुरुद्वारों में लंगर चखा, मंदिरों में भंडारे में पेट भरा। एक बार पूरा दिन पानी पीकर भी गुजर की।
- बाल्टी बनी हमसफर
प्रवासी श्रमिक अपने साथ प्लास्टिक की बाल्टी लिए हैं। इसी पर ये रास्ते में बैठते हैं। पीने का पानी भरते हैं। इनमें पानी भरकर ही रास्ते में कहीं नल पर नहा लेते हैं। कुल मिलाकर ये बाल्टियां इनका हमसफर बनी हैं।

कोट-
हरियाणा से जिले में आए 10 हजार से अधिक प्रवासियों को बसों से उनके जिलों में भेज दिया गया है। बिहार, झारखंड और यूपी के अन्य जिलों के करीब 415 प्रवासी श्रमिक पैदल खादर के गांवों के रास्ते यहां पहुंचे हैं। उन्हें शेल्टर होम में भेजकर स्क्रीनिंग की जा रही है। - जसजीत कौर, डीएम शामली

कैराना में लुधियाना से नंगे पैर पैदल चल कर कैराना पहुचा बिहार का श्रमिक अखिलेश कुमार

कैराना में लुधियाना से नंगे पैर पैदल चल कर कैराना पहुचा बिहार का श्रमिक अखिलेश कुमार- फोटो : SHAMLI

शामली में सैकडों मील रिक्शा से चलकर पहुंचे श्रमिक आराम करते हुए।

शामली में सैकडों मील रिक्शा से चलकर पहुंचे श्रमिक आराम करते हुए।- फोटो : SHAMLI

शामली के रोडवेज बस स्टेंड पर बच्चों के साथ बैठा श्रमिक परिवार।

शामली के रोडवेज बस स्टेंड पर बच्चों के साथ बैठा श्रमिक परिवार।- फोटो : SHAMLI

मम्मी हम कब जाएंगे, कब आएगी बस पंजाब के चंडीगढ़ से पैदल सफर तय करके आया ये मासूम बच्चा शामली रोडवेज

मम्मी हम कब जाएंगे, कब आएगी बस पंजाब के चंडीगढ़ से पैदल सफर तय करके आया ये मासूम बच्चा शामली रोडवेज- फोटो : SHAMLI

लंबा पैदल सफल तय कर चंडीगढ़ के मुहाली से शामली बस स्टेंड पहुंचे एक परिवार। यह मासूम बच्चा पूरी रा?

लंबा पैदल सफल तय कर चंडीगढ़ के मुहाली से शामली बस स्टेंड पहुंचे एक परिवार। यह मासूम बच्चा पूरी रा?- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस स्टैंड पर लगी प्रवासी श्रमिकों की भीड़।

शामली रोडवेज बस स्टैंड पर लगी प्रवासी श्रमिकों की भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस स्टैंड पर मेडिकल जांच के लिए लगाई गई श्रमिकों की लाइन।

शामली रोडवेज बस स्टैंड पर मेडिकल जांच के लिए लगाई गई श्रमिकों की लाइन।- फोटो : SHAMLI

नंगे पैर छोटे भाई का हाथ पकडकर चलता किशोर।

नंगे पैर छोटे भाई का हाथ पकडकर चलता किशोर।- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस स्टेंड पर पहुंचे प्रवासी श्रमिक।

शामली रोडवेज बस स्टेंड पर पहुंचे प्रवासी श्रमिक।- फोटो : SHAMLI

कैराना (शामली) में राधा स्वामी सत्संग भवन पर ठहरे यूपी और बिहार के श्रमिक।

कैराना (शामली) में राधा स्वामी सत्संग भवन पर ठहरे यूपी और बिहार के श्रमिक।- फोटो : SHAMLI

कैराना में लुधियाना से पैदल चल कर पहुचा बिहार का श्रमिक कष्णा

कैराना में लुधियाना से पैदल चल कर पहुचा बिहार का श्रमिक कष्णा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed