फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Skyrocketing prices of vegetables

Shamli News: आसमान छूते सब्जियों के दाम, रसोई का बजट धड़ाम

Mon, 27 Feb 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Skyrocketing prices of vegetables
शामली, जलालाबाद। दो सप्ताह के भीतर बाजार में बिकने वाली प्रमुख सब्जियों के दाम में आए उछाल ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। इतना ही नहीं गर्मियों के सीजन में जो सब्जियां बाजार में आतीं हैं। उनके दाम भी आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों जहां सर्दियों के मौसम की सब्जियां समाप्त होने की कगार पर हैं। गर्मियों के सीजन में चलने वाली प्लेज की फसलें अपने शुरुआती दौर में है। दो सप्ताह पहले तक मंडी में बिकने वाली सब्जियों के दाम बजट में थे। लेकिन दो सप्ताह के अंदर बाजार की प्रमुख सब्जियों के दाम में उछाल आया है। इसके अलावा गर्मियों में चलने वाली प्लेज की फसलों की सब्जियां भिंडी, लौकी, हरा कद्दू आदि के दाम ने भी लोगों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

फुटकर में भिंडी का भाव जहां 100 रुपये प्रति किग्रा से ऊपर है। एक किग्रा लौकी खरीदने के लिए ग्राहक को 50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा शिमला मिर्च, गाजर, मटर, हरी मिर्च आदि सब्जियों के दाम में अचानक उछाल आया है। सब्जियों के दाम लगातार बढ़ने से ग्राहकों का रसोई का बजट बिगड़ रहा है। फुटकर के सब्जी विक्रेता नसीम ने बताया कि आलू व गोभी के दाम अभी बजट में है। लेकिन अन्य सब्जियां लगातार महंगी होती जा रहीं हैं। लगातार सब्जियों के महंगी होने के कारण व्यापार पर भी इसका काफी असर देखने को मिल रहा है। जल्द सब्जियों के दाम कम नहीं हुए तो आने वाले दिनों में इसका व्यापार पर और भी ज्यादा असर पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सब्जियों की स्थिति
सब्जी 15 दिन पहले दाम अब
टमाटर 15 से 20 30 से 35
गाजर 10 से 12 20 से 25
मटर 10 से 15 20 से 25
हरी मिर्च 30 से 32 40 से 45
अदरक 45 से 50 65 से 70
नींबू 60 से 70 90 से 100
- नई आवक सब्जियों के दाम
सब्जीदाम
भिंडी 120
लौकी 50

हरा कद्दू 40
खीरा 40
करेला 100
नोट- सब्जियों के दाम रुपये प्रति किग्रा के हिसाब से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed