{"_id":"5e5c037c8ebc3ef39b48dd69","slug":"skin-patients-came-the-most-respiratory-patients-also-increased-shamli-news-mrt4716687178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले में 26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले में 26
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2688 मरीजों की जांच हुई। जिले के सभी 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आए कुल मरीजों में सबसे अधिक 420 चर्म रोगी रहे है जबकि दूसरे नंबर पर सांस के रोगी रहे।
देहता क्षेत्रों में ग्रामीणों को उपचार दिलाने के लिए शासन ने प्रत्येक रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को सभी 26 पीएचसी पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 2688 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इनमें 933 पुरुष, 1356 महिलाएं और 399 बच्चे शामिल है। मेले में 235 गोल्डन और आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 38 मरीज मोतियाबिंद के मिले। कन्या सुमंगला के 65 और प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के 84 फार्म भरे गए। मेले में सबसे अधिक 420 मरीज चर्म रोग से पीड़ित रहे। ब्लड प्रेशर के 163, श्वसन रोगी 293, लीवर के 57, मधुमेह के 137, उदर रोगी 195, एनीमिया के 60, टीबी के 25 और अन्य रोगियों की संख्या 877 रही। कुपोषित बच्चों की संख्या 69 रही जबकि 125 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई।
झिंझाना क्षेत्र के गांव केरटू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 06 मरीजों की जांच हुई। पांच लोगों के गोल्डन कार्ड और तीन लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए गए। डा. कलीम ने बताया गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार दिया गया। इस अवसर पर फार्मेसिस्ट सलेक, एएनएम पूनम व रजनी, नर्स पूनम, आशा अनीता, मंजू आदि स्टाफ मौजूद रहा।