फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sketches of train robbers will be released

ट्रेन में ट्रेन लुटेरों के स्केच होंगे जारी

Thu, 30 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sketches of train robbers will be released
ट्रेन लुटेरों के स्केच होंगे जारी
विज्ञापन

शामली। दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में पांच दिन पहले रात को असारा और एलम के बीच यात्रियों से लूटपाट के मामले मेें पुलिस ने बदमाशों के स्केच बनवाने की तैयारी कर रही है। स्केच के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी। उधर, इस घटना में पुलिस सर्विलांस टीम की भी मदद ले रही है।

पिछले सप्ताह शुक्रवार रात को दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में चार-पांच बदमाशों ने एक डिब्बे में सवार 15-20 यात्रियों से नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित यात्री कैराना निवासी सईद और मेहरबान की तरफ से लूट की रिपोर्ट थाना जीआरपी में दर्ज की गई थी। दोनों यात्रियों से दो मोबाइल व हजारों की नकदी लूटना बताया था। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। घटना के बाद से लूटे गए दोनों मोबाइल बंद आ रहे हैं। इसके अलावा बदमाशों के स्केच भी तैयार कराए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की शक्ल सूरत की जानकारी करने के लिए पीड़ित यात्रियों को बुलवाया गया है, लेकिन उनके न आने के कारण बदमाशों के स्केच तैयार नहीं हो सके। जल्द ही स्केच तैयार कराकर बदमाशों की पहचान होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed