फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six thousand people bound, red card handed over to five thousand

Shamli News: छह हजार लोग मुचलका पाबंद, पांच हजार को थमाया लाल कार्ड

Wed, 03 May 2023 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Six thousand people bound, red card handed over to five thousand
-पुलिस ने मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए खुराफातियों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर निकाय चुनाव में मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए खुराफात करने की कोशिश करने वाले लोगों को चिह्नित किया गया है। पुलिस ने जिले में छह हजार लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है और पांच हजार लोगों को लाल कार्ड जारी किए हैं।

जिले में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान को निष्पक्ष और शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस ने खुराफात करने की कोशिश करने वालों को चिन्हित किया है। पुलिस ने मतदान के दौरान खलल डालकर शांति भंग करने की कोशिश करने वाले छह हजार से ज्यादा लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। इसके साथ ही पांच हजार लोगों को लाल कार्ड जारी किए हैं। पुलिस ने चिह्नित किए गए लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि मतदान के दिन उन पर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर मतदान केंद्र व उसके आसपास कहीं पर भी उनके द्वारा मतदान में बाधा पहुंचाने या विवाद किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ओपी सिंह ने बताया मतदान के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों को चिह्नित उनके विरुद्ध मुचलका पाबंद और रेड कार्ड जारी करने की कार्रवाई की गई है। जिले में लगभग 50 लोग जिला बदर किए गए हैं और 250 लोगों पर गुंडा अधिनियम की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed