फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six students selected in divisional level volleyball competition

मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में छह छात्रों का चयन

Wed, 31 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six students selected in divisional level volleyball competition
मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में छह छात्रों का चयन
विज्ञापन

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सत्यनाराण इंटर कॉलेज ने पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। माध्यमिक विद्यालयों की वॉलीबॉल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए छह छात्रों का चयन हुआ है।
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली के खेल एवं व्यायाम शिक्षक फूल कुमार ने बताया कि मंगलवार को बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में जिला स्तरीय वालीबॉल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कॉलेज की टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी मंडल स्तर पर होने वाली वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए छात्र सागर मलिक, आर्यन मलिक, देव श्योराण, कार्तिक श्योराण, रूपक और प्रदीप का चयन हुआ है। विद्यार्थियों की सफलता पर कॉलेज में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वहीं, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए। इससे उनका तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। यहां कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा। चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में इसी तरह जीत दर्ज करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed