फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six more corona infected, 14 recovered

छह और कोरोना संक्रमित मिले, 14 हुए ठीक

Sun, 25 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six more corona infected, 14 recovered
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के छह और नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित मिले 14 व्यक्ति ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला रेलपार में 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। टंकी कालोनी में 75 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। थानाभवन में 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव गुज्जरपुर में 17 वर्षीय किशोर, गांव कसेरवा कला में 30 वर्षीय युवक और शामली में एक महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस आए हैं, जबकि 14 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 107 हो गई है।

--
60 लोगों के सैंपल लिए
कैराना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी पर रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत कुल 60 व्यक्तियों के कोरोना की जांच को सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से 35 लोगों की जांच की, जिसमें एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 25 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed