{"_id":"6318e76e1758c45c55664939","slug":"six-injured-including-four-women-in-road-accidents-shamli-news-mrt6043107165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार महिलाओं सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार महिलाओं सहित छह घायल
विज्ञापन

कैराना। सड़क हादसों में बाइक सवार 4 महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए। दो महिलाओं की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे रेफर किया गया है।
बुधवार शाम करीब 5:30 बजे रामडा निवासी सुनील बाइक से अपनी चाची सीमा और दादी रकमी के साथ कैराना से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान पानीपत बाईपास पर पानीपत की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी बाइक में साइड मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों का उपचार चल रहा है।
दूसरा हादसा झिंझाना रोड पर नाहिद कॉलोनी के पास हुआ। थाना गंगोह के गांव धलावली निवासी अनुज अपनी मां चमेली और मौसी सुशीला के साथ बाइक द्वारा कैराना की ओर आ रहा था। इसी दौरान जनपद सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान निवासी सनी नशे की हालत में बाइक चलाते हुए अनुज की बाइक से भिड़ गया। हादसे में एक बाइक पर सवार चमेली और सुशीला तथा दूसरी बाइक चालक सनी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के चलते चमेली और सुशीला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।