{"_id":"5f2aff078ebc3e4ade1d9b1c","slug":"six-corona-positives-including-two-women-shamli-news-mrt494827114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
दो महिलाओं सहित छह कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जनपद में दो महिलाओं समेत छह कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। इनमें शामली में पांच और कैराना में एक कोरोना संक्रमित मिला है। जनपद में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 162 हो गई है।
बुधवार को सैंपलों की जांच में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शामली शहर में हनुमान रोड निवासी 35 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। टंकी कालोनी धीमानपुरा निवासी 18 और 33 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। मोहल्ला हाजीपुरा में 37 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। शामली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी 22 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके अलावा कस्बा कैराना के मोहल्ला शंकरादियान निवासी 29 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस मिले हैं। इस तरह से अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या 162 हो गई है।