{"_id":"5f1b2c3a8ebc3e63a50e6c64","slug":"six-accused-including-bank-s-field-officer-and-accountant-shamli-news-mrt4927974166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के फील्ड अफसर व लेखपाल समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के फील्ड अफसर व लेखपाल समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन
बैंक के फील्ड अफसर और लेखपाल सहित छह पर मुकदमा
कैराना। धोखाधड़ी करके बैंक से लोन लेने तथा गन्ना बांड बनवाने के मामले में एसबीआई के फील्ड अफसर एवं लेखपाल समेत छह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
गांव आल्दी निवासी विकास ने अदालत के माध्यम से कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि उसके बीमार पिता बस्तीराम ने पहले अपनी कृषि भूमि में से 0.205 हेक्टेयर भूमि बिमलेश पत्नी सुरेश तथा कृष्णा पत्नी ऋषिपाल को बेची थी। आरोप है कि दोनों दंपतियों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करा कर अपनी जमीन 0.205 हेक्टेयर से स्थान पर 0.655 हेक्टेयर दर्शा ली। फर्जी कागजों के आधार पर कांधला स्टेट बैंक शाखा के फील्ड आफिसर के माध्यम से तीन लाख रुपये का लोन भी ले लिया। आरोप है कि दोनों दंपती ने लेखपाल के सहयोग से अपनी जमीन के साथ ही उसके पिता की जमीन भी कागजों में दर्शाकर का गन्ना मिल का बांड बनवा लिया। इसका पता चलने पर जब उसने विरोध किया तो एक जून को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। इस मामले में पीड़ित ने दो जून को कांधला थाने में तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ऋषिपाल, सुरेश, बिमलेश, कृष्णा, लेखपाल लवकेश व कांधला बैंक के फील्ड आफिसर के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।