{"_id":"5b82ead242c792463e41c100","slug":"sisters-love-to-bind-on-wrist-brothers-promise-to-protect","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने कलाई पर बांधा प्यार, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने कलाई पर बांधा प्यार, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में भाइयों को राखी बांधतीं बहनें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जिले में रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने तिलक कर कलाई पर राखी बांध कर लंबी उम्र की कामना की तो भाइयों ने भी उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया। उधर, दिन भर बाजार में चहल पहल रही। कई स्थानों पर जाम रहने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
रविवार को सुबह से ही घरों रक्षाबंधन की तैयारी शुरू हो गई थी। शुभ मुहूर्त को देखकर बहनों ने भाइयों को तिलक कर और मुंह मीठा कर राखी बांधी। इसके बाद बहनों ने भाइयों को कई तरह तरह के पकवान खिलाए। भाइयों ने भी उपहार देकर रक्षा का वचन बहन को दिया। उधर, शहर के बाजारों में जमकर राखी और मिठाईयां खरीदी गई। कैराना रोड फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, धीमानपुुुरा, हनुमान रोड पर जाम लगने से पैदल निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊन कस्बे में रक्षाबंधन बहनों ने राखी बांध कर भाइयों के लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की। गढ़ीपुख्ता कस्बे में बहनों ने भाई की कलाई पर सुंदर राखियां बांधी। गढ़ीपुख्ता थाने में बहनों ने थानाध्यक्ष कपिल गौतम और एसआई नंदकिशोर, चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल मनोज, संजीव आदि पुलिसकर्मी को सामूहिक रुप से राखी बांधी। जलालाबाद कस्बे में रक्षाबंधन पर भी रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों में महिलाओं ने भाइयों की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर रक्षाबंधन की कहानी सुनकर अर्ध दिया। आर्य समाज मंदिर यज्ञशाला में यज्ञ-हवन आयोजित किया गया। यज्ञशाला में कुलदीप आर्य ने सामूहिक रुप से यज्ञ कराया। इसमें डाक्टर सुभाष चंद आर्य मुख्य यजमान रहे। देश की शांति और समृद्धि की कामना की। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर डाक्टर देवेंद्र कुमार आर्य, रतन सिंह, विजय सैनी आदि मौजूद रहे।
रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़
शामली। रक्षाबंधन पर ट्रेनों और रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण हर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ का यह आलम था कि सवारियों को अपने बच्चों को खिड़कियों से सीट पर बैठाना पड़ा। कई लोगों को तो बस की छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। रविवार को दिन निकलते ही रोडवेज बस अड्डे पर सवारियां का आना शुरू हो गया था। रोडवेज बस जैसे ही अड्ड़े पर आती, सवारियों से भर जाती। सवारियों को बसों की छत पर सवार होकर जाना। भीड़ के कारण रोडवेज बस में बच्चों को बिठाना भारी हो गया। दिल्ली से सहारनपुर, पानीपत से मुजफ्फरनगर जाने वाली बसे रोडवेज बस अड्डे के बाहर ही रुक जाती और वहीं से सवारी लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो जाती। मेेरठ-करनाल मार्ग पर भारी वाहनों का जाम रहने के कारण मेरठ से आने वाली रोडवेज बसों के चालकों ने सिंभालका गांव के पास ही सवारियों का उतारना शुरू कर दिया। सवारियों ने जब इसकी शिकायत एआरएम मनोज वाजपेयी से की गई तो उन्होंने मेेरठ रोड पर यातायात निरीक्षक को भेजकर रोडवेज बसों को बस अड्ड़े तक भिजवाने की व्यवस्था कराई। एआरएम ने बताया कि रक्षाबंधन पर सवारियों की भारी भीड़ रही है। जाम के कारण शामली के गुरुद्वारा तिराहे से शामली रोडवेज बस अड्डे तक आने में एक से दो घंटे तक रोडवेज बसों का समय लगा है। दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को खेकड़ा, बागपत, बड़ौत, कांधला, थानाभवन, जलालाबाद, नानौता, रामपुर मनिहारान में सवारियों की भीड़ मिली। सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि रक्षाबंधन पर सभी डिपो की बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेनों में भी मची रही मारामारी
शामली। दिल्ली- शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में भी मारामारी मची रही। सहारनपुर से दिल्ली और दिल्ली से सहारनपुर के साथ साथ हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में भारी भीड़ रही। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को भी रक्षाबंधन की भीड़ रहेगी।