फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sister riding a bike dies after being crushed by a bus in Kandhla, brother injured

Shamli News: कांधला में बस से कुचलकर बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल

Mon, 04 Nov 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 04 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sister riding a bike dies after being crushed by a bus in Kandhla, brother injured
कांधला (शामली)। जनपद बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव बिजवाड़ा निवासी 23 वर्षीय पंकज पुत्र कृष्णपाल, चचेरी बहन 21 वर्षीय सलोनी और भाई भाई प्रिंस के साथ अलग-अलग बाइक पर हरियाणा के पानीपत में बहन के घर कोथली लेकर गए थे।
विज्ञापन

देर शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक पर पंकज के साथ उसकी चचेरी बहन सलोनी पीछे बैठी हुई थी जबकि प्रिंस दूसरी बाइक पर था। कांधला थानाक्षेत्र में एलम बाईपास के निकट पीछे से आई मिनी बस ने पंकज की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंकज व सलोनी दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में सलोनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन कांधला पहुंच गए। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

यातायात माह में भी नहीं रूक रही दुर्घटनाएं
शामली। रविवार को कांधला क्षेत्र में दोपहर को लिलौन निवासी बाइक सवार राहुल और उसके पांच वर्षीय भतीजे रौनक की कार की टक्कर से मौत हो गई जबकि उसका तीन वर्षीय पुत्र किट्टू गंभीर रूप से घायल हुआ। शाम को बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कैराना क्षेत्र में यमुना ब्रिज पर कैंटर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत हुई।
शुक्रवार को कस्बा बनत में खंभे से टकराकर बाइक सवार गौरव की मौत हुई।
बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में बधेव के निकट बाईपास पर स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार गांव ताना निवासी हरिओम गंभीर घायल हुए। अगले दिन मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed