फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sir the dog is barking in the street send the police to the spot

Shamli News: सर, गली में कुत्ता भोंक रहा है पुलिस को मौके पर भेजो

Sat, 12 Aug 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
sir the dog is barking in the street send the police to the spot
- सांप निकलने और जुकाम होने पर भी डायल 112 को बुला रहे लोग
विज्ञापन

- डायल 112 हेल्पलाइन पर हर रोज पहुंच रही करीब 80 कॉल, पांच से आठ कॉल होती हैं झूठी
- कुछ लोग बेवजह भी करते हैं कॉल, पूछने पर कहते हैं हम तो कॉल कर देख रहे थे नंबर लगता है कि नहीं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डायल 112 पीआरवी कॉल आते ही मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभा रही है। यही नहीं, घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने का भी कार्य कर रही है। मगर पिछले करीब तीन माह से कुछ लोगों ने डायल 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को परेशान करना शुरू कर दिया है। अजब गजब तरह की कॉल हेल्पलाइन पर की जा रही है। यही नहीं कुछ लोग झूठी सूचना देकर भी पुलिसकर्मी को परेशान कर रहे हैं। डायल 112 पर पहुंच रहे कुछ अजब-गजब मामलों की एक बानगी....
केस-1
अनाज मंडी के पास रहने वाले एक युवक ने सात दिन पहले डायल 112 पर कॉल की। बताया कि इमरजेंसी है, जल्दी से मौके पर पहुंच जाएं। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि जिस युवक ने कॉल की थी वह जुकाम से पीड़ित है। अस्पताल जाने के लिए उसने काॅल की थी।
विज्ञापन

केस-2
झिंझाना की किसी महिला ने हेल्पलाइन पर कॉल कर कहा कि उसे आशंका है कि गली में बदमाश घुस आए हैं , कुत्ता भौंक रहा है तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंची तो पता चला कि गली में काफी देर से कुत्ता भौंक रहा था, जिसके कारण महिला ने सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
दिल्ली रोड पेट्रोल पंप के पास का रहने वाला बताने वाले व्यक्ति ने हेल्पलाइन पर कॉल कर मारपीट की शिकायत की । पुलिस मौके पर पहुंची मगर कोई भी मारपीट का मामला नहीं निकला। कॉल करने वाले व्यक्ति ने नंबर ही बंद कर लिया।
केस-4
एलम के किसी किशोर ने हेल्पलाइन पर कॉल की। कहा कि वह सिर्फ कॉल कर देख रहा था कि डायल 112 नंबर मिल भी जाता है या नहीं। इसके बाद तुरंत ही काॅल को बीच में ही काट दिया गया।
केस-5
कैराना के युवक ने हेल्पलाइन पर कॉल कर सूचना दी कि उसके घर में सांप निकल आया है। तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ो।
जान बचाने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

एसपी ने बताया कि हाल ही में डायल 112 और अन्य स्थानों पर तैनात 112 पीआरवी पर तैनात सिपाहियों ने तीन माह के भीतर ही 78 से ज्यादा घायलों और अन्य लोगों की जान बचाई है। ऐसे पुलिसकर्मियों को ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। ऐसे पुलिसकर्मियों को जल्द सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य पुलिसकर्मी भी मोटीवेट होकर सराहनीय कार्य करें।


इन्होंने कहा
डायल 112 पीआरवी सेवा लोगों की मदद के लिए है। लोगों से अपील है कि झूठी या फिर जो मामले पुलिस से संबंधित नहीं है, उस तरह की कॉल न करें। इससे पुलिस का समय बर्बाद होता है और परेशानी होती है। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। - अभिषेक, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed