{"_id":"66b7aec624f2a7c16f0b009a","slug":"sir-please-get-our-pensionpeople-are-calling-the-disabled-helpline-and-pleading-shamli-news-c-26-1-sal1002-126143-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: साहब, हमारी पेंशन बनवा दो.... दिव्यांग हेल्पलाइन पर कॉल कर लगा रहे गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: साहब, हमारी पेंशन बनवा दो.... दिव्यांग हेल्पलाइन पर कॉल कर लगा रहे गुहार
Sat, 10 Aug 2024 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
शामली। जनशिकायतों को लेकर अलग-अलग विभागों ने अपने-अपने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हुए हैं। पुलिस हेल्पलाइन पर मारपीट, सांप निकलने, बिजली हेल्पलाइन पर लो वोल्टेज की 50 और दिव्यांगजन हेल्पलाइन पर पेंशन बनवाने की गुहार लगा रहे हैं। सबसे अधिक 300 शिकायतें दिव्यांगजन हेल्पलाइन पर पहुंच रही है। पड़ताल के दौरान यह सामने आया...
दिव्यांगजन हेल्पलाइन
विभागीय अधिकारियों ने 8791491011 नंबर जारी किया है। जिस पर व्हाट्सएप मैसेज की सुविधा भी है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान के अनुसार प्रतिदिन 300 शिकायतें पहुंच रही है, जिनमें दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बनने की 100, दिव्यांगता कितनी होनी चाहिए जो प्रमाण पत्र बन जाए की 100 और पेंशन संबंधी 100 शिकायतें पहुंच रही है।
हेल्पलाइन पर इस तरह के सवाल पूछ रहे लोग...
दिव्यांग प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते हैं?
जवाब : प्रमाण पत्र जिला अस्पताल में हर सोमवार को गठित पैनल बनाते हैं। इसके लिए स्वालंबन साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
कराना जरूरी होता है।
कौन लोग दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं?
जवाब : 40 प्रतिशत दिव्यांगता को ही दिव्यांग माना जाता है।
पेंशन नहीं बन पाई है, कैसे बनेगी
जवाब: दिव्यांगों को अपने दस्तावेज तैयार का जनसेवा केंद्र में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और ग्राम प्रधान का प्रस्ताव और बैंक पासबुक जरूरी होती है।
विज्ञापन
कोक्लियर इंप्लांट कैसे कराया जा सकता है?
जवाब : बच्चे की उम्र पांच साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और उसका दिव्यांग प्रमाण पत्र बन गया हो और बच्चे के पिता का आय प्रमाणपत्र होना चाहिए। विभाग में आकर ऑफलाइन आवेदन करना होता है।
सबसे अधिक लो वोल्टेज की पहुंच रही 50 शिकायतें
बिजली विभाग ने 9193330951 नंबर जारी किया हुआ है। यहां पर हर रोज करीब 100 शिकायतें पहुंच रही हैं, जिनमें 50 से अधिक प्रतिदिन लो वोल्टेज और तार टूटने, फाल्ट की 30 और बिजली गुल होने की 20 शिकायतें पहुंच रही है। शनिवार को बिजली फाल्ट और बिजली गुल की 20 शिकायतें ही पहुंची। पड़ताल के दौरान तुरंत ही कॉल भी रिसीव कर ली गई।
पुलिस हेल्पलाइन पर सांप निकलने और पड़ोसियों में मारपीट की शिकायतें अधिक
पुलिस हेल्पलाइन 112 पर हर रोज 50 से अधिक शिकायतें पहुंच रही है। जिसमें 30 से अधिक मारपीट, 10 सांप निकलने और दस पड़ोसियों से मारपीट की पहुंच रही है। एएसपी संतोष कुमार का अनुसार, प्रयास रहता है कि सूचना के 15 मिनट के अंदर पुलिस को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाए।
102 और 108 पर डिलीवरी की सबसे अधिक शिकायतें
102 पर हर रोज 85 तो 102 पर 210 के आसपास शिकायतें पहुंच रही है। जिला प्रभारी ललित मोहन के अनुसार सबसे अधिक डिलीवरी और सड़क हादसों में घायल होने के केस होते हैं। दोनों पर 220 डिलीवरी तो बाकी पेट दर्द और सड़क हादसों में घायलों के होते हैं।