फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SIR: Don't panic if your name is not in the voter list

एसआईआर : मतदाता सूची में नाम नहीं तो घबराएं नहीं

Fri, 09 Jan 2026 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 09 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
SIR: Don't panic if your name is not in the voter list
शामली। अगर आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान कट गया है तो घबराएं नहीं। अगर आप अपना नाम जु़ड़वाना चाहते हैं तो आपके पास एक माह का समय है। छह फरवरी तक फार्म छह और आठ भरकर बीएलओ के यहां जमा कर सकते हैं। 27 फरवरी तक इनका निस्तारण किया जाएगा। छह मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय प्रभारी हामिद हुसैन ने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित होने की जांच ऑनलाइन माध्यम से आसानी से की जा सकती है। इसके लिए मतदाता, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर-2026) विंडो में सर्च योर नेम बाई एपिक नंबर इन ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरल रोल एसआईआर 2026 विकल्प पर क्लिक कर निर्धारित बॉक्स में अपना ऐपिक नंबर, कैप्चा दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन


इसके अलावा मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर भी अपने नाम की जांच कर सकते हैं। यदि मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नहीं होगा तो स्क्रीन पर नो रिजल्ट फाउंड प्रदर्शित होगा। कहा कि मतदाता समय रहते अपने नाम की जांच अवश्य कर लें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका सुधार नियमानुसार कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन के लिए ऑनलाइन माध्यम से आयोग के एप ECINET mobile app और वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6 व फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है।

यह भी जानें..
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 2025 में कुल मतदाता 9 लाख 75 हजार 697 थे, जिनमें पुरुष मतदाता 5 लाख 27 हजार 695 और महिला मतदाता 4 लाख 47 हजार 929 तथा थर्ड जेंडर 73 थे। 2025 के आंकड़ों के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 15 लाख 78 हजार 174 दर्ज की गई थी।


छह जनवरी 2026 तक एसआईआर के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 8 लाख 12 हजार 239 मतदाता सामने आए हैं। इसमें पुरुष मतदाता 4 लाख 50 हजार 098 और महिला मतदाता 3 लाख 52 हजार 086 तथा थर्ड जेंडर 55 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed