फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Simbhalka service lane work completed, construction of Sehta flyover accelerated

सिंभालका सर्विस लेन का कार्य पूरा, सेहटा फ्लाईओवर निर्माण में आई तेजी

Fri, 09 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Simbhalka service lane work completed, construction of Sehta flyover accelerated
गांव सिंभालका के फ्लाईओवर के पास किया जा रहा सर्विस लेन का निर्माण। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बाईपास पर सिंभालका फ्लाईओवर और सर्विस लेन बनकर तैयार हो चुकी है। सेहटा फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी आ गई है। निर्माण एजेंसी के अफसरों के मुताबिक दीपावली तक सेहटा फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण कर रही एजेंसी ने दो दिन पहले सिंभालका फ्लाईओवर पर काली परत डालनी शुरू की थी। दोनों सर्विस लेन का कार्य लगभग पूरा चुका है। सेहटा फ्लाईओवर निर्माण में तेजी आई है। सेहटा में फ्लाईओवर की एप्रोच रोड तैयार करने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। फ्लाईओवर और एप्रोच रोड को जोड़ दिया है। रोड़ी डालकर कच्ची सर्विस लेन तैयार की जा चुकी है। हाईवे और बाईपास की निर्माण एजेंसी के जीएम जितेंद्र बालियान ने बताया कि दीपावली तक सेहटा फ्लाईओवर और सर्विस लेन कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि साल के आखिर तक बलवा रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर पूरा होगा।
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक का दबाव होगा कम
दीपावली के बाद सेहटा फ्लाईओवर पूरा होने के बाद मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से आने वाले ट्रैफिक को शामली बाईपास से निकालना शुरू कर दिए जाएगा। जिससे शहर में जाम का दबाव कम हो जाएगा। शहर को जाम से मुक्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। पानीपत-खटीमा राजमार्ग निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेके त्रिपाठी के मुताबिक 20 सितंबर तक बनत में कृष्णा नदी के चार लेन के पुल और दोनों सर्विस लेन को पूरी तरह खोल दिया जाएगा। दूसरी ओर, बलवा गेट के सामने पूर्वी यमुना नहर का चार लेन का पुल डेढ़ माह में चालू होने की संभावना है। इस पुल के चालू होने से बलवा-कंडेला को जोड़ने वाले पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास का निर्माण पूरा हो जाने शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।

मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका फ्लाईओवर।

मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका फ्लाईओवर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed