{"_id":"6085abb18ebc3e591e5b8063","slug":"silence-on-second-day-of-corona-curfew-shamli-news-mrt5359996190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू में दूसरे दिन भी बाजारों में छाया रहा सूनापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू में दूसरे दिन भी बाजारों में छाया रहा सूनापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रविवार को दूसरे दिन भी सड़कों से लेकर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक सेवाओं और दवा की दुकानों को छोड़कर सभी बाजार और प्रतिष्ठान बंद रहे। कोराना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस की गाड़ियां शहर में घूमती रही।
शासन के निर्देश पर जिले में शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। रविवार को शहर में साप्ताहिक बंदी का दिन पहले से ही घोषित होने के कारण कोरोना कर्फ्यू में इसका फायदा भी मिला। शनिवार की तरह ही दूसरे दिन भी शहर में सभी बाजार, दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे। भीड़भाड़ वाले बाजारों और सड़कें सुनसान पड़ी रही। केवल दवा की दुकानें खुली रही। इसके अलाव इंडस्ट्रीज, पेट्रोल पंप, क्लीनिक और निजी अस्पताल खुले रहे। जरूरी कार्य के लिए कुछ दुपहिया वाहन इधर से उधर दौड़ते हुए नजर आए। शहर में पुलिस की गाड़ी कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए गश्त करती रही। इस दौरान जो लोग बेवजह घर से बाहर निकलते दिखाई दिए, उन्हें कड़ी हिदायत के साथ घरों के अंदर भेज दिया गया। निजी वाहन, प्राइवेट बसें बंद रही। रोडवेज बसें चलती रही, जिनमें यात्रियों की संख्या कम रही। आवागमन प्रभावित होने से हर स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने भी घरों में कैद रहना मुनासिब समझा।