फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Siege of EO regarding the problem of water and cleanliness

Shamli News: पानी और सफाई की समस्या को लेकर ईओ का घेराव

Sat, 04 Mar 2023 10:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Mar 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
Siege of EO regarding the problem of water and cleanliness
शमली नगर पालिका में ईओ का घेराव कर वार्ता करते मोहल्ला रेलपार के लोग
शामली। शहर के शिव विहार काॅलोनी में पानी और सफाई की समस्या को लेकर लोगों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मोहल्ला शिव विहार काॅलोनी के नागरिक और महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर को नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह का घेराव किया। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में पालिका की पेयजल पाइप लीकेज होने की वजह से एक सप्ताह से पानी की समस्या बनी है। पानी का प्रेशर कम होने की वजह से ऊपर की मंजिल पर पानी नहीं पहुंच रहा है। ज्यादातर पानी मोहल्ले के निकट रजबहे की तरफ बह रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि नालियों में गंदगी की भरमार है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। मंदिर के बाहर भी सड़क पर गंदा पानी भरा होने से आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पानी और सफाई की समस्या का दो दिन में समाधान नहीं हाेता तो वे विरोध-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों को जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पवन लता, संजू, पूनम, कविता, मंजू, अंजू, रेणुका, लीला, दीक्षा, मोहिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed