फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shukratal-Karnal Fourlane did not exist

अस्तित्व में नहीं आया शुक्रताल-करनाल फोरलेन

Sat, 04 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shukratal-Karnal Fourlane did not exist
शामली। एक साल बाद भी शुक्रताल से लेकर करनाल तक जाने वाला नया फोरलेन की केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा घोषणा किए जाने के बाद अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। परियोजना स्वीकृत होने के बाद जिले को चौथा नया फोरलेन होगा, जो तीर्थ नगरी शुक्रताल को सीधे हरियाणा के करनाल और तीर्थ नगरी कुरुक्षेत्र को जोड़ेगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में एक साल पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडगरी ने शुक्रताल से लेकर मुजफ्फरनगर, थानाभवन होकर करनाल को जोड़ने वाले नया फोरलेन की घोषणा की थी। मगर नये फोरलेन की घोषणा अभी तक परवान नहीं चढ़ पाई है। यदि नये फोरलेन की परियोजना स्वीकृत हो गई, तो जिले को यह चौथा फोरलेन मिल जाएगा। दो तीर्थ नगरी शुक्रताल और हरियाणा में कुरुक्षेत्र जाने की राहगीरों को राह को आसान कर देंगे। शुक्रताल से मुजफ्फरनगर और मुजफ्फरनगर से थानाभवन होकर करनाल फोरलेन को जोड़ने वाला मार्ग फिलहाल लोक निर्माण विभाग शामली और मुजफ्फरनगर के पास है। लोक निर्माण विभाग विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह का कहना है। कि शुक्रताल से लेकर करनाल नये फोरलेन की परियोजना की स्वीकृति और मार्ग हस्तांतरित का शासनादेश अभी तक प्राप्त नहीं हो पाया है। वेस्ट यूपी के ज्यादातर फोरलेन निर्माण की परियोजना का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली की बागपत इकाई के नहीं पास है। शुक्रताल से लेकर मुजफ्फरनगर और थानाभवन से करनाल को जोड़ने वाले नये फोरलेन का प्रोजेक्ट उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन

शुक्रताल से लेकर मुजफ्फरनगर होकर थानाभवन से करनाल जाने वाले नये फोरलेन के लिए भारत सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पैरवी की जाएगी। नये फोरलेन की स्थापना से जिले के विकास को पंख मिलेगा। थानाभवन- ऊन और झिंझाना कस्बे में भी विकास होगा। - प्रदीप चौधरी, सांसद कैराना लोकसभा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed