फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shuffle in BSP organization of the district

- जिले के बसपा संगठन में फेरबदल

Wed, 26 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shuffle in BSP organization of the district
जिले के बसपा संगठन में फेरबदल
विज्ञापन

शामली। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर जिले के बसपा संगठन में फेरबदल कर दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पाल की ताजपोशी की गई है। जिला संगठन की कार्यकारिणी के साथ-साथ जिले की विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं। पुराने पदाधिकारियों को जिले के मुख्य सेक्टर प्रभारी पद सौंपे गए हैं।

मंगलवार को थानाभवन कस्बे की आंबेडकर चौपाल में बसपा की बैठक में एमएलसी सुरेश कश्यप, सहारनपुर मंडल के जोन इंचार्ज नरेश गौतम, सहारनपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी कुलदीप बालियान, महीपाल माजरा की मौजूदगी में बसपा जिलाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष पद पर फारूख अहमद, जिला महासचिव पद पर नंद कुमार प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री पद पर हरपाल कश्यप, जिला सचिव पद पर सागर प्रजापति, याकूब ऋषिपाल चौधरी, वेदप्रकाश, श्रीपाल गोयल के नाम की घोषणा की गई। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार, महासचिव पद पर सोनू सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रवेश शाहू, कैराना विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर प्रदीप कोरी, महासचिव पद पर स्वर्ण कश्यप, कोषाध्यक्ष पद पर बासित अली, शामली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार, राजकुमार भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पद पर डाक्टर कासिम के नामों की घोषणा की गई है। इस मौके पर सहारनपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी जनेश्वर प्रसाद, राजकुमार गौतम, रवि सहगल, सहारनपुर मंडल और शामली जिले के मुख्य सेक्टर प्रभारी के रूप में अरविंद कुमार झाल, जयपाल नानौता, सुनील जाटव, लोकेंद्र खेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed