फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shriram-Lakshman asks for the destruction of demons

राक्षसों के संहार को मांगे श्रीराम-लक्ष्मण

Sun, 29 Sep 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shriram-Lakshman asks for the destruction of demons
ामली हनुमान धाम पर श्री रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SHAMLI
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम की स्वर्ण जयंती रामलीला महोत्सव के दौरान ऋषि विश्वामित्र का राम-लक्ष्मण का मांगना, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार लीला का शानदार मंचन किया। ताड़का वध की लीला देखने के लिए दर्शकों भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात श्री मंदिर हनुमान धाम की स्वर्ण जयंती रामलीला महोत्सव के श्रीरामलीला मंचन पर भगवान श्री राम-लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं और सब प्रकार की शिक्षा ग्रहण करने के बाद अयोध्या वापस आते है, दूसरी ओर विश्वामित्र यज्ञ कर रहे है। ताड़का, मारीच और सुबाहू राक्षस उनके यज्ञ हो विध्वंस करते हैं। ऋषि विश्वामित्र ब्रह्म का अवतार की जानकारी पाकर यज्ञ की रक्षा के लिए वह राम लक्ष्मण को मांगने के लिए अयोध्या राजा दशरथ के दरबार में जाते है। महाराज दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगते हैं। पहले पुत्र मोह में वह उनके लिए मना करते है, और स्वयं यज्ञ की रक्षा के लिए चलने के लिए तैयार होते हैं। गुरु वशिष्ठ समझाने के बाद राम-लक्ष्मण को ऋषि विश्वामित्र को सौंप देते है। ऋषि विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को लेकर ताड़ वन की ओर चल पड़ते हैं, जहां पर भयंकर भयंकर राक्षसी ताड़का रहती थी विश्वामित्र समझाते हैं कि राक्षसी सुकेतु यक्ष की पुत्री है, श्राप वश यहां ताड़ वन में रहती है। हे राम इसका वध करो। इस प्रकार राम ताड़का का वध करते हैं और उसके पुत्र सुबाहू और मारीच लड़ने आते हैं। युद्ध के दौरान सुबाहू मारा जाता है।
विज्ञापन

मारीच श्रीराम के एक तीर से सौ योजन समुद्र के उस पार गिर पड़ता है। विश्वामित्र राजा जनक के निमंत्रण पर मिथिला की ओर रवाना होते है। रास्ते में एक पत्थर की शिला को देखकर बताते हैं कि यह अहिल्या है, जो गौतम ऋषि की पत्नी है। श्राप के कारण पत्थर की शिला बन गई है। हे राम अपने चरणों के प्रताप से उसका उद्धार करो इस प्रकार चरण स्पर्श से फिर से नारी बन गई है। भगवान के धाम को चली गई। ताड़का का शानदार अभिनय प्रदीप सैनी ने किया। ताड़कावध की लीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राम का अभिनय रवि पाठक, लक्ष्मण आशुतोष पाठक, विश्वामित्र दिनेश पाठक, राजा दशरथ यशपाल चौधरी ने शानदार अभिनय किया। रामलीला महोत्सव में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, श्री हनुमान धाम के रामलीला महोत्सव में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed