फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shri Vishwakarma Jayanti celebrated with pomp throughout the district

Shamli News: जिले भर धूमधाम से मनाई श्री विश्वकर्मा जयंती

Mon, 18 Sep 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shri Vishwakarma Jayanti celebrated with pomp throughout the district
शामली हनुमान धाम पर विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते चेयरमैन
शामली। जिले भर में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह हवन पूजन, गोष्ठी और मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे श्री हनुमानधाम स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हवन पूजन विधि विधान से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, जिपं के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, विजय कौशिक आदि ने विश्वकर्मा समाज की ओर से वयोवद्ध सम्मान रविदत्त जांगिड, विश्वकर्मा रत्न डाॅ. राजेंद्र स्वामी को दिया। श्री विश्वकर्मा नारी शक्ति सभा की ओर से मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। महाआरती में विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, विरेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश धीमान, कमलकांत धीमान, विराट धीमान, नगर पालिका परिषद के सदस्य सेठपाल, महेश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

हनुमान धाम पर विश्वकर्मा मंदिर में पहले हवन के मुख्य यजमान के रूप विकास धीमान, कुलदीप पांचाल, विजय कुमार, शुभम सपत्नीक रहे। कार्यक्रम में भजन कीर्तन के द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के भजन प्रस्तुत किए गए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। श्री विश्वकर्मा धाम धीमान पुरा, श्री विश्वकर्मा पार्क, और श्री आनंद भवन बुढ़ाना रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद पंचाल, सेठ पाल सभासद, प्रमोद सभासद, सतीश पांचाल, प्रदीप विश्वकर्मा, सुंदर धीमान, कमलकांत धीमान, विनीत पंचाल, गुडन्, सन्नी, तेजस आर्य, राजपाल आर्य, सुरेश जंगिड़, अजय जांगिड़, प्रांजल जांगिड़, हरिप्रकाश पांचाल, भूषण, प्रमोद पांचाल, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

शामली। भैंसवाल रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के संबंध में बताया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुधीर पंवार ने उन्हें सृष्टि का रचयिता बताया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने की। इस मौके पर जावेद जंग, अर्चना चौधरी, बिट्टू पांचाल, जयपाल, सतीश पांचाल, देवेन्द्र धीमान, साधुराम धीमान, अनिल धीमान, दिनेश पांचाल, सतीश पांचाल, विक्की पांचाल, सतीश पांचाल, वेदपाल पांचाल, कपिल जांगिड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed