{"_id":"65aedd0d834e25f38502caa4","slug":"shri-ramlalas-life-consecration-ceremony-celebrated-as-deepotsav-across-the-district-shamli-news-c-26-1-smrt1047-15379-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिलेभर में दीपोत्सव के रूप में मनाया श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिलेभर में दीपोत्सव के रूप में मनाया श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह
Tue, 23 Jan 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
शामली हनुमान पर दीप जलाती महिलाएं
शामली। श्री अयोध्या धाम में हुए ऐतिहासिक श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह जिले भर में उत्सव के रूप में मनाया गया। लोगों ने घरों से लेकर मंदिरों में दीपक जलाए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना करके पांच दीपक जलाए। जगह -जगह मिठाई वितरित करके आतिशबाजी भी की गई।
शामली शहर के अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद, बाबरी, ऊन, झिंझाना में लोगों ने घरों और मंदिरों में दीपक जलाएं।
हनुमान धाम में श्रीराम सहित चारों भाइयों, माता जानकी और बाबा बजरंगबली का भव्य वस्त्र-श्रृंगार किया गया। रामदरबार को फूलों से सजाया गया। श्री रामदरबार में 24 घंटे का अखंड रामायण का पाठ का समापन हुआ। मुख्य यजमान मुकेश कर्णवाल, नमन कर्णवाल रहे। 12:30 बजे श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ विशेष पूजन और महाआरती का भव्य-दिव्य आयोजन हुआ। पूजन और महाआरती के मुख्य यजमान डीएम रविंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि एडीएम संतोष कुमार सिंह रहे। पूजन व महाआरती पंडित वीरेंद्र द्विवेदी द्वारा संपन्न कराई गई।
5100 दीप प्रज्वलित करके दीपोत्सव मनाया गया। प्रसाद वितरण किया गया। आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, उपेंद्र द्विवेदी, आदेश शर्मा, संदीप नामदेव, मुकेश कर्णवाल, वासुदेव नामदेव, वंश नामदेव, गुरु शरणम् रुहेला, अमित गर्ग, नमन कर्णवाल, शिवम गिरी, उमंग मित्तल, गौरव संगल, अश्वनी गुप्ता अमित प्रजापति, मनु शर्मा, भोला शर्मा, सचिन गौतम, हिमांशु गौतम, मोंटी शर्मा आदि उपस्थित रहे। शहर के बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर में 2100 दीपो का उत्सव आयोजित किया गया। शाम सात बजे कीर्तन आयोजित किया गया। शहर के कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर में आरती के बाद सात बजे आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों में जलाए दीप
फोटो समाचार
शामली। श्री अयोध्या धाम में हुए ऐतिहासिक श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर जिले की औद्योगिक इकाइयों में श्रीराम के भगवे ध्वज लगाए गए। खीर और लड्डू का प्रसाद कर्मचारियों को वितरित किया गया। दोपहर में घरोंं में महिलाओं ने श्रीराम कीर्तन करके प्रसाद वितरित किया गया। शाम को 11 से लेकर 21 और 51 घी के दीए प्रत्येक व्यापारियों ने जलाए।