{"_id":"5f89eb0a8ebc3e9ba661c2ca","slug":"shri-ram-s-birth-in-garhi-abdula-and-barat-came-out-in-kaidi-shamli-news-mrt5065363112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ीअब्दुला में श्रीराम जन्म और कैड़ी में निकली बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ीअब्दुला में श्रीराम जन्म और कैड़ी में निकली बरात
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी में निकली गई श्री राम बरात
- फोटो : SHAMLI
गढ़ीअब्दुला में श्रीराम जन्म और कैड़ी में निकली बरात
शामली, बाबरी/गढ़ीपुख्ता। जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गढ़ी अब्दुला गांव में श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया गया। वहीं बाबरी क्षेत्र के कैड़ी गांव में राम बरात निकाली गई।
गढ़ी अब्दुल्ला खां में रामलीला महोत्सव में श्रीराम जन्म और सीता जन्म का मंचन किया। कौशल्या से राम, सुमित्रा से लक्ष्मण, शत्रुघ्न, कैकेई से भरत का जन्म होता है। अयोध्या में जश्न मनाया जाता है। खूब खुशी मनाई जाती है। बधाइयां गाई गई। भगवान विष्णु और राम का अभिनय सोनू उपाध्याय, दशरथ- सनी कश्यप, कौशल्या- राहुल सैनी, कैकेई- मुकुल सैनी, सुमित्रा- छोटू कश्यप, लक्ष्मण -लोकेश, भरत- तजननी सैनी, शत्रुघ्न- विकी वर्मा आदि ने अभिनय किया। वहीं, शुक्रवार शाम कैड़ी गांव में राम बरात रामलीला मैदान से शुरू होकर गांव की गलियों से होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। श्रीराम बारात में रामचंद्र, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, घोड़े पर निकले। शिव पार्वती, राधा कृष्ण, हनुमान जी ट्रैक्टर ट्राली पर विराजमान हुए। बरात में गांव में महिलाओं ने राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न को तिलक लगाकर फल मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस पर ग्रामीणों ने राम बरात पर पुष्पवर्षा की। मौके पर मनोज राणा, डॉक्टर संजीव कुमार, अमित राणा, राजकुमार पाल, संजीव कुमार, रविंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। कमेटी के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराया।