{"_id":"616c69ab4d7544627e3dd456","slug":"shri-ram-reached-ayodhya-received-a-grand-welcome-shamli-news-mrt5610853188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे श्रीराम, हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे श्रीराम, हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
गढीपुख्ता रामलीला में समाजसेवी विजय कौशिक को सम्मानित करते रामलीला कमैटी के सदस्य
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता/कैराना। भगवान राम का राजतिलक धूमधाम से हुआ। भगवान श्रीराम का अयोध्या पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और धूमधाम से राज्याभिषेक हुआ। उधर, कैराना में धूमधाम से रामलीला महोत्सव का समापन किया गया।
अयोध्या में गुरु वशिष्ठ भरत ने नगर के बाहर सभी नगर वासियों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ राजमहल में प्रवेश किया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता विजय कौशिक ने श्रीराम को तिलक किया। कमेटी संयोजक नरेश सैनी, कमेटी अध्यक्ष नीरज जैन, राजवीर सैनी, चरण सिंह, मेनपाल, नरेश गोस्वामी, रामपाल सिंह, राम मोहन शर्मा, प्रदीप सिंघल ने भगवान श्रीराम को तिलक किया। इसके पश्चात सभी कलाकारों एवं व्यवस्था में जुड़े हुए लोगों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। मौके पर टेकचंद, राजेंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह, राम मोहन चौधरी, पप्पू चौधरी, राजवीर सिंह, चरण सिंह, नेपाल, नरेश, डॉ. बागड़ी मौजूद रहे। उधर, कैराना स्थित गोशाला भवन में चल रही श्री रामलीला महोत्सव का समापन धूमधाम के साथ हुआ। रामलीला मंचन के अंतिम दिन गणपति महाराज की आरती की गई। मुख्य अतिथि प्रेमवीर सिंह राणा और वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर सपन गर्ग ने गुरु वशिष्ठ के साथ भगवान रामचंद्र का राजतिलक किया। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सपन गर्ग और नेशनल बुक डिपो के मालिक नितिन गर्ग ने कलाकारों को सम्मानित किया गया। दूसरी ओर दुर्गा सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों का रामलीला मंच पर सम्मान किया गया। मौके पर डॉ. राम कुमार गुप्ता, दीपक अग्रवाल, हिमांशु, सचिन, ईशु, रणवीर, सुशील सिंगल, विकास सिंगल, विशाल सिंगल, राकेश सप्रेटा अभिषेक गोयल मौजूद रहे।
------------------------
राजतिलक के बाद संभाला राजपाठ
कांधला। मोहल्ला शेखजादगान स्थित पंजाबी धर्मशाला मंचन स्थल पर भगवान श्रीगणेश की आरती के पश्चात भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम चंद्र, माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के बाद अयोध्या पहुंचे। भरत सहित तीनों माताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर अयोध्या को राजपाठ संभाला। गुरू वशिष्ठ राजा रामचंद्र को राजतिलक करते हैं। मौके रामलीला कमेटी के द्वारा अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। मथुरा व मुज्जफ्फरनगर से पधारे राम, लक्षण, और सीता का किरदार निभाने वाले पंडित हरि वल्लभ शर्मा, भोला शर्मा, तन्मय शर्मा तथा डायरेक्ट ललित शर्मा सहित पूरी टीम का स्वागत कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में कुंशाक चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन, मोहनलाल चावला, अनिल मित्तल, शिकांत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
बाबा खाटू श्याम के जागरण में झूमे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में बाबा खाटू श्याम का गुणगान बड़े ही श्रद्धा भाव से किया गया। जागरण के दौरान कलाकारों के सुंदर भजनों से श्रोतागण पूरी रात भक्ति भाव की गंगा में डूबे रहे।
खाटू श्याम परिवार झिंझाना ने आयोजित बाबा खाटू श्याम के गुणगान के अनुष्ठान को करनाल के संजू पंडित ने विधि विधान से संपन्न कराया । म्यूजिकल ग्रुप हापुड़ के गौरव मस्ताना के नेतृत्व में पानीपत के राजू हंस और कुरुक्षेत्र की शालू ने सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कुरुक्षेत्र के ही अटल शर्मा और प्रदीप वर्मा के भजनों का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला। मौके पर खाटू श्याम परिवार झिंझाना के अभिनव गर्ग, रजत गर्ग, ललित नामदेव रूपेश अमित गुप्ता अनिल संगल जितेंद्र बंसल आदि सदस्यों का सहयोग रहा।