फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shri Ram Katha inspires sacrifice and love: Arvind Drishta Maharaj

श्री राम कथा त्याग व प्रेम की प्रेरणा देती है: अरविंद दृष्टा महाराज

Fri, 07 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha inspires sacrifice and love: Arvind Drishta Maharaj
शामली। हरि कुटीर गांधी गंज मंडी में कथावाचक ने कहा कि श्री राम कथा मनुष्य को त्याग व प्रेम की प्रेरणा देती है। धर्म पथ पर चलने के लिए श्रीराम कथा का श्रवण जरूरी है।
विज्ञापन

कथा व्यास अरविंद दृष्टा महाराज ने कहा कि मनुष्य को तामसी भोजन का त्याग करके सात्विक भोजन अपनाना होगा। भोजन केवल भूख शांत करता है। तामसी भोजन भगवान में ध्यान नहीं लगने देता है। श्रीराम वनगमन के दौरान केवट प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भक्त केवट चतुराई से भगवान का पूरा आशीर्वाद प्राप्त करता है। अपना परिवार और अपने पितरों का कल्याण कराता है। कथा में अतिथि के रूप में शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल का पटका डालकर व माला पहनाकर महाराज ने अभिनंदन किया। मुख्य यजमान के रुप में जनेश्वर दास बंसल, प्रदीप बंसल, शिवानु बंसल रिशु बंसल रहे।
विज्ञापन

पंडित अमित शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। संचालन डॉ. कृष्ण गोपाल ने किया। इस अवसर पर जसपाल पंवार, घनश्याम दास तायल, सुरेश गर्ग, हिमानी, श्याम सिंघल, शिव कुमार मित्तल, शिवकुमार पतंजलि, कांधला, बीना गोयल, डॉ. अशोक सिंघल, खुशीराम अरोरा, अर्चना सिंधल, मनोज गोयल, वैशाली गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed