फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shri nagar me nau saal se tainaat tha

श्रीनगर में नौ साल से तैनात थे प्रदीप 

Mon, 18 Feb 2019 11:30 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 18 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
shri nagar me nau saal se tainaat tha
file - फोटो : amarujala
जम्मू काश्मीर के  श्रीनगर में नौ साल तक डल झील पर प्रदीप की तैनाती रही। तेरहवीं में पहुंचे शहीद प्रदीप के दोस्त सुधीर ने बताया कि वह अपने बेटे सिद्धार्थ को सीए बनाने के लिए बातें करता रहता था।
विज्ञापन

लिलौन निवासी सुधीर और प्रदीप बनत आपस में गहरे दोस्त रहे। वीवीपी कालेज में साथ-साथ पढ़े। सुधीर बताते हैं कि वर्ष 2003 में प्रदीप सीआरपीएफ और सुधीर की सेना में भर्ती हुई। सुधीर सेना में एजूकेशन विभाग में और प्रदीप कांस्टेबल पद पर था। सेना में जोधपुर से अवकाश पर आए सुधीर बताते हैं कि प्रदीप की तैनाती नौ साल जम्मू के श्रीनगर में डल झील पर थी। तीन माह पूर्व प्रदीप मेडिकल का प्रशिक्षण लेकर लौटा था। 13 फरवरी को वह छुट्टी पूरी कर जम्मू में 30 किमी दूर ट्रांजिट कैप जा रहे थे। सुधीर बताते हैं कि फरवरी में ही प्रदीप से बात हुई थी। वह अपने बेटे सिद्धार्थ को सीए बनाने की बातें अक्सर करता रहता था। 
विज्ञापन


घर से महिलाओं के विलाप की आती रही आवाजें
 शामली। शहीद प्रदीप की तेरहवीं में मां सुलेंता देवी, सास मिथलेश देवी और पत्नी शर्मिष्ठा गमजदा थीं। घर में पूरे दिन प्रदीप की याद में महिलाओं की रोने की आवाज आती रही। परिजनों ने बताया कि प्रदीप के बच्चे और परिवार  गाजियाबाद में रहता था। ससुर मोहकम सिंह यूपी पुलिस में निरीक्षक से सेवानिवृत्त हुए, जो गाजियाबाद में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की परीक्षा के लिए तीन दिन में कर दी तेरहवीं
प्रदीप की तेरहवीं बच्चों की परीक्षा के मद्देनजर समय से पूर्व तीन दिन में करा दी गई। प्रदीप के भाई आईटीबी के जवान उमेश कुमार ने बताया कि बच्चों की सीबीएसई परीक्षा के मद्देनजर तेरहवीं में करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed