फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Showered flowers on the procession of grand welcome

पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

Wed, 25 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 25 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Showered flowers on the procession of grand welcome
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रद्धालुओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला हकीमान में स्थित हनुमान मंदिर में विगत एक सप्ताह से चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अंतिम दिन देव प्रतिमाओं को भक्तों ने सजा कर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


यात्रा बैंड बाजों, ठोल नगाड़ों के साथ मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के टंकी चौक, मेला ग्राउंड, नई घास मंडी, अग्रसेन मार्ग, सब्जी मंडी, चौक बाजार, लाजपत राय मार्केट से होते हुए हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फल, हलवे आदि का प्रसाद वितरण किया। शोभा यात्रा में बैंड बाजों की धार्मिक भजनों की धुन पर युवाओं साथ साथ महिलाएं भी झूम उठीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में पं. हरिओम शर्मा के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना की गई। बुधवार को मंदिर में देव प्रतिमाओं की स्थापना के पश्चात भंडारे का आयोजन किया
जाएगा।

मौके पर शिवचरण कुच्छल, मनोज कुच्छल, योगेश तायल, डॉ. सुशील गोयल, जयगोपाल, राजकुमार, सचिन गोयल, अंकुर वर्मा, अश्वनी गोयल, अमित मित्तल, आशीष गोयल, जितेंद्र कुमार, कपिल वर्मा, नरेश चंद आदि रहे। यात्रा के दौरान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के लिए पुलिस बल व एसआई अनिल कुमार व एसआई हरपाल सिंह के नेतृत्व में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed