फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Show the tax deposit receipt and take the earthen pot.

Shamli News: कर जमा की रसीद दिखाओ, मिट्टी का बर्तन ले जाओ

Sun, 02 Jun 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Show the tax deposit receipt and take the earthen pot.
शामली नगर पालिका सभागार में महिलाओ को  पंछी प्याऊ भेंट करते नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल
शामली। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने भवन एवं जलकर जमा करने वाले नागरिकों को मिट्टी के बर्तन निशुल्क वितरित करने की पहल की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि गर्मी के मौसम में मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

शनिवार को नगरपालिका में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद संगल ने कहा पक्षियों को पानी के लिए मिट्टी के बर्तन वितरित करने की पहल की गई है। जो नागरिक नगरपालिका में कर जमा कर चुके हैं या जमा करने के लिए आ रहे हैं, वे रसीद दिखाकर पालिका की तरफ से मिट्टी का बर्तन निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि इस भीषण गर्मी में हम सभी को पक्षियों के लिए किसी न किसी रूप में दाने व पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। पक्षियों को बचाने के लिए गर्मी में अपने घरों के बाहर या छतों पर पानी से भरे मिट्टी का बर्तन रख सकते हैं और हो सके तो छत पर पक्षियों के लिए छाया की व्यवस्था भी करें। इस दौरान सभासद आशीष गुप्ता, राजीव गोयल, रोबिन गर्ग, पंकज गुप्ता, कालू कुरैशी, दीपक कुमार, बाला देवी, सरोज, कनिका, आशु, इसराना, वैभव संगल, सन्नी मंगल, श्रीयांश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed