फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Show cause notice to medical superintendents of Kandhla and Thana Bhawan

Shamli News: कांधला और थानाभवन के चिकित्सा अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 28 Jun 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to medical superintendents of Kandhla and Thana Bhawan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को माइक्रोप्लान बनाकर गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। डीएम ने गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कांधला और थानाभवन में लक्ष्य के सापेक्ष कम होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों चिकित्सा अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से और दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय अधिकारियों को अभियान की गाइड लाइन के अनुसार माइक्रोप्लान बनाकर गतिविधियां संचालित करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों को जो दायित्व सौंपा गया है, वह स्वास्थ्य विभाग के साथ आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई करें और समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कांधला और थानाभवन में लक्ष्य के सापेक्ष कम होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों चिकित्सा अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
संस्थागत प्रसव में कांधला, कुड़ाना और कैराना में लक्ष्य के सापेक्ष कम उपलब्धि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने और थानाभवन में नर्सिंग होम की डिलीवरी ज्यादा होने की जांच करने के सीएमओ डॉ. अनिल कुमार को निर्देश दिए। डीएम ने 46 उपकेंद्रों को तत्काल क्रियाशील करने के निर्देश दिए।

आरबीएसके टीम को अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक द्वारा विभागीय दायित्व में लापरवाही के चलते उनका पटल बदलने के निर्देश दिए।
बैठक में क्षय रोगी को पोषण पोटली वितरित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार अादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed