Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shouts of Har Har Har Mahadev in pagoda

शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Mon, 12 Aug 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shouts of Har Har Har Mahadev in pagoda
शामली के गुलजारी वाला मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
शामली। सावन माह के आखिरी सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और परिवार की खुशहाली और तरक्की के लिए मन्नत मांगी।
विज्ञापन

सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इसमें भी सोमवार का दिन पूजा करने के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इसके चलते इस महीने हर सोमवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक करते हैं। शहर में कैराना रोड स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला, हनुमानधाम स्थित शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड पर बलभद्र मंदिर, पंसारियान में सती वाला मंदिर, माजरा रोड पर भाकू वाला मंदिर, रेलपार में सदाशिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद मंदिर में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भीड़ होने पर श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर से बाहर तक पहुंच गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लाइन में खड़े होकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली, तरक्की के लिए मन्नतें मांगी। मोहल्ला दयानंद नगर में स्थित श्री महादुर्गा बलभद्र मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। शिव मंदिर गुलजारी वाला के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज का कहना है कि वैसे तो भगवान की पूजा हर महीने, किसी भी समय की जाती है, लेकिन सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस महीने में पूजा करने से भगवान भोले नाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed