{"_id":"57659ba94f1c1b244b11b83b","slug":"should-be-safe-everyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को मिलना चाहिए सुरक्षित माहौल : गर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को मिलना चाहिए सुरक्षित माहौल : गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में व्यापार मंडल की मीटिंग में कस्बे के हालातों पर विचार करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की गई। शनिवार को बेगमुपरा बाजार स्थित व्यापारी परवीन गर्ग के आवास पर व्यापारियों की मीटिंग हुई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि माहौल के मद्देनजर वह व्यापारियों की पीड़ा जानने आए हैं। कैराना और शामली ही अकेले नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापारी दहशत में जी रहा है।
आए दिन लूट व रंगदारी की घटनाएं सुनने को मिलती है। सरकारी तंत्र व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। दहशत के चलते क्षेत्र से व्यापार भी चौपट होते जा रहे हैं। जिस दिन व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा उसी दिन पलायन की समस्या का खात्मा हो जाएगा। बाद में कैराना प्रकरण पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
कुलदीप सिंघल को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। मीटिंग के दौरान सुभाष धीमान प्रदेश संगठन महामंत्री, वरुण सिंघल, अनिल गुप्ता, अभिषेक, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।