फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shot dead body of employee found, suspected of murder

कर्मचारी का गोली लगा शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shot dead body of employee found, suspected of murder
शामली मेरठ करनाल मार्ग के काबडौत पुल के पास मृतक युवक को देखने के लिये लगी भीड - फोटो : SHAMLI
कर्मचारी का गोली लगा शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे किनारे काबड़ौत पुल के निकट नलकूप पर शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृत कर्मचारी की जेब से मिले पत्र में एक शिक्षक पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। शव के निकट तमंचा पड़ा था और उसकी बाइक खड़ी थी। वह सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव काबड़ौत पुल के निकट नलकूप पर युवक का गोली लगा शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी प्रदीप सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। शव के पास 315 बोर का तमंचा व नाल में फंसा हुआ कारतूस बरामद हुआ। उसकी बाइक नलकूप पर ही खड़ी मिली। मृतक की पहचान अमित कुमार (28) पुत्र गोपाल, निवासी गांव बहावड़ी के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमित शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में करीब 12 साल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से बाइक से कालेज जाने के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से एक पत्र मिला है, जिस पर कॉलेज के एक शिक्षक पर परेशान करने का आरोप लगाया जाना लिखा मिला है। इस पत्र के मिलने पर पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने या उसकी हत्या होने संबंधी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उधर, मृतक के पिता गोपाल ने अज्ञात में अमित की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र का कॉलेज के दस्तावेजों से किया मिलान
शामली। मृतक अमित की जेब से मिला पत्र सादे कागज पर हाथ से लिखा हुआ है। वह देखने में कई दिन पुराना लग रहा है। पुलिस की सूचना पर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद व अन्य शिक्षक भी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने स्कूल के दस्तावेजों से अमित की हैंडराइटिंग का मिलान कराया, तो पत्र अमित द्वारा ही लिखा जाना पाया गया। पुलिस ने इस मामले में कॉलेज के शिक्षकों से भी जानकारी ली है।

शामली मेरठ करनाल मार्ग के काबडौत पुल के पास मृतक युवक को देखने के लिये लगी भीड

शामली मेरठ करनाल मार्ग के काबडौत पुल के पास मृतक युवक को देखने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली मेरठ करनाल मार्ग के काबडौत पुल के पास मृतक युवक को देखने के लिये लगी भीड

शामली मेरठ करनाल मार्ग के काबडौत पुल के पास मृतक युवक को देखने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली मेरठ करनाल मार्ग के काबडौत पुल के पास मृतक के पिता से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी

शामली मेरठ करनाल मार्ग के काबडौत पुल के पास मृतक के पिता से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली मेरठ करनाल मार्ग के काबडौत पुल के पास घटना की जानकारी लेने के लिये पहुचे सीओ सीटी

शामली मेरठ करनाल मार्ग के काबडौत पुल के पास घटना की जानकारी लेने के लिये पहुचे सीओ सीटी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed