फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Short circuit in house fire

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

Mon, 18 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Short circuit in house fire
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। क्षेत्र के गांव पांथुपूरा में देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग ने घर में रखे डीजल के ड्रम को चपेट में ले लिया, जिससे आग भड़क उठी। आग बुझाने की कोशिश में कई लोग भी झुलस गए।
विज्ञापन


ऊन ब्लाक के गांव पांथुपूरा में शनिवार देर रात करीब 12 बजे राजबल पुत्र रामनाथ का परिवार आंगन में से रहा था। इसी  दौरान एक कमरे में बिजली की फीटिंग में शॉर्ट सर्किट हुुआ। जिससे चिंगारी उठी और वहां रखे बेड पर जा गिरी और आग लग गई। आग ने पास रखे डीजल से भरे ड्रम को चपेट में ले लिया, जिससे ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन


शोर होने पर राजबल और उसके परिवार की आंख खुली, तो पूरे घर में आग लगी हुई थी। राजबल ने परिवार के बच्चों व महिलाओं को किसी तरह से बाहर निकाला और शोर मचा दिया। घर को जलता देख महिलाएं और बच्चे दहाड़ें मारकर रोने लेगे। इसी बीच गांव के लोग मौके की दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखेते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण आसपास के घरों से पानी लेकर आग को बुझाने में जुट गए। पड़ोस के मकान की छत पर चढ़कर पानी से आग बुझाने की कोशिश हाने लगी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने की कोशिश में प्रवीण, नीटू पुत्र राजबल, नीलम पत्नी नीटू, काजल पुत्री नीटू, विमांशू पुत्र प्रवीण और पड़ोसी मिंटू भी झुलस गए।


आग लगने से कमरे में रखा बैड, एलईडी, वाशिंग मशीन, बाइक पूरी तरह से जल गई। इस दौरान कई हजार की लकड़ी भी जलकर राख हो गई। राजबल का कहना है कि आग लगने से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।

मोबिल ऑयल की फैक्ट्री में आग लगी
शामली। औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबिल ऑयल की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे लाखों का माल जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया। कैराना रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली निवासी रमेश की गंगा इंटरप्राइजेज के नाम से मोबिल ऑयल की फैक्ट्री है। शनिवार रात करीब 12 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया।


फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन फैक्ट्री में रखे तेल के कारण आग भड़कती चली गई। बाद में कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना के समय फैक्ट्री मालिक रमेश भी घटनास्थल पर मौजूद था। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। वहीं, एफएसओ कृष्णपाल पंवार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर टीम गई थी, लेकिन आग लगने की घटना संदिग्ध लग रही है। पहले भी फैक्ट्री में आग लगी थी, जिसमें फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब फिर आग लगी है और वहां पर फैक्ट्री मालिक मौजूद था। जबकि आमतौर पर वह फैक्ट्री में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed