{"_id":"61365ed98ebc3e847a374120","slug":"shops-open-in-weekly-holiday-shamli-news-mrt555077790","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक अवकाश में खुली दुकानें, एसडीएम आने की चर्चा से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक अवकाश में खुली दुकानें, एसडीएम आने की चर्चा से हड़कंप
विज्ञापन
झिंझाना में ऊन रोड पर लगी साप्ताहिक पीठ
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक अवकाश में खुलीं दुकानें
शामली, झिंझाना। कस्बे में सोमवार को बाजार में साप्ताहिक अवकाश घोषित है। फिर भी अधिकांश दुकानदार इस दिन दुकानें खोले रखते हैं। सोमवार को कस्बे की अधिकांश दुकानें सुबह से ही खुली हुई थीं।
पूर्वाह्न 11.00 बजे बाजार में एसडीएम के आने की चर्चा फैल गई। जिस पर दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। कुछ देर बाद बाजार फिर पहले की तरह खुल गया। ऊन एसडीएम मणि अरोड़ा का कहना है कि हम उधर नहीं गए थे, साप्ताहिक अवकाश के दिन यदि दुकान खुली पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल का कहना है कि हमने व्यापारियों को बता रखा है की छुट्टी के दिन केवल अपने रिस्क पर ही दुकान खोलें। इसमें व्यापार मंडल कुछ नहीं करेगा। यदि कोई अधिकारी किसी व्यापारी का नाजायज उत्पीड़न करता है तो उसमें व्यापार मंडल कंधे से कंधा मिला कर खड़ा होगा।
विज्ञापन
झिंझाना में ऊन रोड पर साप्ताहिक पैंठ लगना शुरू
शामली, झिंझाना। पिछले कई माह से बंद चल रही साप्ताहिक पैंठ फिर से ऊन रोड पर शुरू हो गई। साप्ताहिक अवकाश के दिन सोमवार को यह पैंठ लगती थी, जो अब फिर से दोबारा शुरू हो गई है। कस्बे में सोमवार के दिन साप्ताहिक अवकाश रहता है। यह पैठ पहले बिड़ौली बस स्टैंड के पास खाली पड़े प्लॉट में लगती थी। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से ऊन तहसील प्रशासन ने इसे बंद करा दिया था। एसडीएम मणि अरोड़ा का कहना है कि इसकी कोई परमिशन हमारे यहां से नहीं दी गई है। इसे दिखवाया जाएगा।

झिंझाना में साप्ताहिक अवकाश के दौरान भी खुली दुकान- फोटो : SHAMLI