{"_id":"69a09a69f640f97c100f8ee8","slug":"shops-decorated-with-gulal-and-pichkaris-shamli-news-c-26-1-sal1002-160393-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गुलाल और पिचकारियों से सजीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गुलाल और पिचकारियों से सजीं दुकानें
Fri, 27 Feb 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
शामली के गांधी चौक बाजार में होली पर रंग व पिचकारी की खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
शामली। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार गुलाल-पिचकारियों से सज गए और इनकी खरीदारी शुरू हो गई है।
इस बार होलिका दहन 3 मार्च और दुल्हैंडी का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। त्योहार की तैयारियों के चलते बाजारों में हलचल बढ़ गई है। बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियां खरीदने को लेकर उत्साह है, जबकि दुकानदार पर्व का पूरा लाभ उठाने की तैयारी में हैं।
बाजारों में अब हर्बल गुलाल, विभिन्न प्रकार की पिचकारियां, कार्टून पिचकारियां, टैंक और कई तरह के मुखौटे उपलब्ध हैं। शहर के फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक बाजार में दुकानें सजनी शुरू हो गई है।
दुकानदार बलबीर सिंह, आकाश ने बताया कि प्रेशर वाली पिचकारी 100 से 350 रुपये, टैंक पिचकारी 100 से 400 रुपये में उपलब्ध हैं। बच्चों में स्पाइडर-मैन और छोटा भीम की पिचकारियां काफी पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बाजार में कई तरह के सुरक्षित गुलाल, बंदूकनुमा पिचकारियां, रंग-बिरंगी टोपियां, मास्क और कैप भी मिल रहे हैं। फेस को अलग लुक देने के लिए कृत्रिम मूंछ, दाढ़ी और अलग-अलग स्टाइल के मुखौटे जैसे शेर बाल, जटा वाले बाल, मिक्की माउस, जोकर, मोटू-पतलू और स्पाइडर-मैन के मुखौटे बाजार में सजाए गए हैं। भूत, बाल और कृश वाले मुखौटे 50 रुपये से 200 रुपये तक उपलब्ध हैं।
मोदी-योगी वाली पिचकारी की मांग बढ़ी
इस साल बच्चों में मोदी-योगी प्रिंट वाली पिचकारी सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि इन पिचकारियों की मांग अन्य डिजाइनों की तुलना में अधिक देखी जा रही है, जिसके चलते स्टॉक बार-बार मंगाना पड़ रहा है। कीमतें आकार और डिजाइन के अनुसार अलग-अलग हैं।