फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shops closed before the scheduled time

निधारित समय से पहले खुली दुकाने बंद कराई

Wed, 03 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shops closed before the scheduled time
निर्धारित समय से पहले खुली दुकानें बंद कराई
विज्ञापन

कैराना। प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के विपरीत कुछ दुकानदार समय से पहले सात बजे ही दुकान खोलकर सामान बेच रहे हैं। पुलिस ने इन दुकानों को बंद कराया। बुधवार की सुबह 7 बजे कुछ व्यापारी अपनी दुकानें खोल कर बैठ गए तथा कुछ व्यापारी शटर गिराकर अपना सामान बेचते नजर आएं। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए दिए गए दिशा निर्देश की अवहेलना लगातार की जा रही हैं। चौक बाजार, पुराना बाजार, किला गेट चौकी के सामने कुछ व्यापारी अपनी दुकानों पर ग्राहकों को इकट्ठा कर सामान बेचते नजर आएं। वही समय से पूर्व दुकान खोलने की सूचना पर किला गेट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ बाजारों में पहुंचे तथा खुल रही दुकानों को बंद कराया। मामले में एसडीएम देवेंद्र सिंह का कहना है कि अगर कोई भी व्यापारी समय से पहले अपनी दुकानें खोलता पाया गया या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता नहीं मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed