फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shopkeepers protest, no land acquisition work

दुकानदारों के विरोध के चलते नहीं हुआ भूमि अधिग्रहण

Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protest, no land acquisition work
दुकानदारों का विरोध, नहीं हुआ भूमि अधिग्रहण का काम
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। फ्लाईओवर के निर्माण को जमीन का अधिग्रहण करने के लिए हाईवे एवं जिला प्रशासन की टीमें जेसीबी लेकर गाड़ीवाला चौक पर पहुंच गई। दुकानदारों ने पैमाइश पर सवाल खड़े करते हुए विरोध किया। इसके चलते दुकानों को नहीं हटाया जा सका।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया व जिला प्रशासन ने दो दिन में फ्लाईओवर की जद में आ रही दुकानों को हटाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को कैराना नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी व हाईवे के साइट इंजीनियर अवनीश पाराशर अपनी अपनी टीमों के साथ जेसीबी लेकर झिंझाना के गाड़ीवाला पहुंच गए। पीएसी व थाने का भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। जमीन के अधिग्रहण के लिए जेसीबी शुरू हुई तो काफी संख्या में दुकानदार सामने आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने हाईवे के दोनों ओर लगाये गये निशानों पर आपत्ति जताई। बताया कि अधिग्रहीत होने वाली जमीन का चिन्हांकन गलत किया गया है। चमन, अशोक आदि ने बताया के पहले 48 मीटर पर निशान लगाए गए थे लेकिन सोमवार केे 55 मीटर पर निशान लगाकर अधिग्रहण करने के बात की जा रही है। इसी गहमागहमी के बीच घंटों बीत गए। इसके बाद हाईवे और राजस्व की टीम झिंझाना चेयरमैन नौशाद कुरैशी को मामले का निस्तारण कराने के लिए मध्यस्थ बनाकर चली गई। टीम ने दो दिन में आकर अधिग्रहण की कार्रवाई करने की बात कही है। साइट इंजीनियर अवनीश पाराशर ने बताया कि फ्लाईओवर गाड़ीवाला चौक के सेंटर से 300-300 मीटर दोनों और बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed