फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shopkeeper beaten up for demanding money for puncture

Shamli News: पंचर के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा

Fri, 27 Jan 2023 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up for demanding money for puncture
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मौलालान में टायर पंक्चर के पैसे मांगना दुकानदार को महंगा पड़ गया। युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मेडिकल कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मौलानान निवासी आसिफ मोहल्ले में टायर पंचर की दुकान करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मोहल्ले के ही दो युवक उसकी दुकान पर पंचर लगाने के लिए पहुंचे। पंचर लगवाने के बाद बिना पैसे दिए वहां से चल दिए। जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे तो दुकानदार को पंचर के रुपये नहीं दिए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed