फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shopkeeper attacked

युवक पर पलकटी से हमला, तहरीर

Thu, 16 Jan 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked
दुकानदार पर हमला किया
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव मसावी निवासी मुजफ्फर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह गांव का ही एक युवक उसकी दुकान पर आधा लीटर तेल लेने आया था। जब उसने पैसे मांगे तो उक्त ने अधिक पैसे मांगने की बात कहते हुए उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उस समय तो गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करा दिया था। बताया कि इसके बाद उक्त युवक ने उसके बेटे सनव्वर के साथ बहस करनी शुरू कर दी। उस समय भी उसके बेटे ने मौके से निकलकर अपनी जान बचाई थी। आरोप है कि रात के करीब आठ बजे उक्त युवक पलकटी लेकर पहुंचा और उसके बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान सनव्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबा होने से मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी जान बचाई। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंत्यूरा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed