{"_id":"5fd112078ebc3e3fc3152a14","slug":"shop-fire-two-lakh-items-burnt-shamli-news-mrt5147126141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, दो लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, दो लाख का सामान जला
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी का आरोप, दुकान के शटर के नीचे से लगाई गई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। मुख्य बाजार स्थित एक किराना की दुकान में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि दुकान के शटर के नीचे से आग लगाई गई। उसका दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौसाना के मुख्य बाजार में स्थित शर्मा जनरल स्टोर पर बुधवार की सुबह आग लग गई। आग लगता देख पड़ोसियों ने व्यापारी को फोन कर जानकारी दी। गांव लक्ष्मीपुरा निवासी व्यापारी राहुल शर्मा मौके पर पहुंचा और किसी तरह से आग को बुझाया गया। दुकान का लगभग दो लाख रुपये का सामान जल गया है। व्यापारी का कहना है कि किसी ने दुकान के शटर के नीचे से आग लगाई गई। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजेश मित्तल ने भी एसपी शामली से फोन पर बात कर कार्रवाई की मांग की है।