{"_id":"61abb47b545f743d7a2964c6","slug":"shooting-training-given-to-girl-students-shamli-news-mrt5676193189","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को निशानेबाजी का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को निशानेबाजी का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को निशानेबाजी का दिया प्रशिक्षण
शामली। जिला प्रशासन शामली और शामली रायफल क्लब द्वारा छात्राओं को नि:शुल्क निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार को शामली रायफल क्लब पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अभिनव निर्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि बेटियों के सबल होने से समाज सबल होता है। बेटियों को खेल, शिक्षा और हर तरीके से हुनरमंद बनाए, जिससे आने वाले कल में वो समाज एवं देश को सबल बनाए। क्लब पर निशानेबाजी शिविर में हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्राओं को एयर रायफल और एयर पिस्टल का प्रशिक्षण शूटिंग कोच मुकेश चौधरी ने कराया।
छात्रा राखी, विशाखा, प्राची, पलक मलिक, निक्की शर्मा, कीर्ति, सिया, तुलसी, साबिया ने निशानेबाजी प्रशिक्षण प्राप्त कर खुशी व्यक्त की है। मौके पर खेल प्रशिक्षिका अतुल वर्मा, आस्था चौधरी, हिमांशु मलिक, अक्षर जावला, सौरभ चौधरी, मिंटू सिंह, निखिल रितेश शर्मा, अंशुल चौहान मौजूद रहे।