फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shooting mein kapil partham

निशानेबाजी में कपिल रहे प्रथम

Mon, 12 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
shooting mein kapil partham
शामली राइफल क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में निशाना लगाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में राइफल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय वीरेंद्र वर्मा स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। संचालन मुकेश चौधरी व अध्यक्षता जयबीर मलिक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओमवीर तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


निशानेबाजी में प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को सम्मानित किया गया। रविवार को शहर के करनाल रोड स्थित आरके पीजी कॉलेज स्थित शामली राइफल क्लब में चल रही दो दिवसीय वीरेंद्र वर्मा स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमवीर तोमर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों को संघर्ष करना व संघर्ष कर जीतना सिखाती है।
विज्ञापन


उन्होंने लडकियों को विशेष रुप से बधाई दी जो लडकियां गांव व देहात से आकर अपना कैरियर बनाने का प्रयास कर रही है। प्रतियोगिता के फाइनल में निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें एयर राईफल पीप साइट वर्ग में कपिल मलिक प्रथम, सोनल तोमर द्वितीय व देवंया गोलियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल वर्ग में विराट सरोहा प्रथम, आकाश मलिक द्वितीय व शिवम राणा तृतीय रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर राइफल ओपन साइट वर्ग में दीपक मलिक प्रथम, पीयूष शर्मा द्वितीय और रोहित राठी तृतीय रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ओमबीर तोमर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज सचिव उमेश सिंह, प्रवीण कुमार, सुधीर राणा, बाबूराम पंवार, देशपाल राणा, राजेंद्र सिंह, सलेक चंद, हरविंद्र सिंह, तपन मलिक, विवेक धामा, विनोद पंवार, रुपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed